Sudhanshu Trivedi Video: News18 इंडिया के डिबेट शो में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर तीखा विश्लेषण पेश किया. उन्होंने कहा कि पहले सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, कतर जैसे मुस्लिम देश पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होते थे, लेकिन इस बार स्थिति अलग है. 57 मुस्लिम देशों में से तुर्की और अजरबैजान के अलावा किसी ने भी पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया. उन्होंने ट्रंप के हालिया बयानों पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ट्रंप की बातों पर भरोसा करना है तो पूरी बात मानी जानी चाहिए. त्रिवेदी ने पाकिस्तान और ईरान के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास न्यूक्लियर वेपन्स हैं, जो भविष्य में ईरान तक पहुंच सकते हैं. साथ ही चीन अगर ईरान को लॉजिस्टिक सपोर्ट देना चाहेगा तो पाकिस्तान उसके लिए मुख्य रास्ता बनेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अगर ईरान पर हमला करता है तो उसे पाकिस्तान के एयरबेस की जरूरत पड़ेगी, ठीक वैसे ही जैसे अफगानिस्तान हमले के दौरान जलालाबाद एयरबेस का इस्तेमाल हुआ था. देखें पूरा वीडियो. from देश News in Hindi, देश Lat...