Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

बॉर्डर से हैप्‍पी न्‍यू ईयर, जवानों का भांगड़ा, जम्मू में जश्न में डूबे जांबाज, देखें जोश-VIDEO

BSF Jawan New Year Celebration Video: जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों ने नए साल का स्वागत देशभक्ति और जोश के साथ किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज पर महिला और पुरुष जवानों ने भांगड़ा किया और पूरे देश को यह संदेश दिया कि सरहद पूरी तरह सुरक्षित है. ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद यह जश्न जवानों के लिए और भी खास बन गया. जवानों का कहना है कि हालिया ऑपरेशन में मिली सफलता ने उनका हौसला दोगुना कर दिया है, इसलिए नए साल की खुशी भी दोगुनी है. इस दौरान एक महिला जवान का संदेश दिल को छू गया. उन्होंने कहा, आप सभी बेफिक्र होकर नया साल मनाइए, सरहद पर हम हैं. न्यूज़18 इंडिया की टीम ने भी बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर यह जश्न देखा. कैमरे के सामने जवानों ने देशभक्ति गीत गाए, नाचे और पूरे देश को नए साल की शुभकामनाएं दीं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/6QK4f1G via

कार हादसे में बाल-बाल बचे वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एंथनी जोशुआ की अब कैसी है हालत

Anthony Joshua car crash: नाइजीरिया में सोमवार (29 दिसंबर) को दो बार के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन बॉक्सर एंथनी एक भयंकर कार हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में वह बाल-बाल बचे. वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. एंथनी जोशुआ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Gmk6rUv via

'कांग्रेस ने बांग्लादेशियों को वोट बैंक बनाकर असमिया पहचान से खिलवाड़ किया'

Amit Shah News: अमित शाह ने बोरदुवा में कहा कि कांग्रेस असम की पहचान को खतरे में डालती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की और शंकरदेव के जन्मस्थान का पुनर्विकास किया. उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में भाजपा सरकार ने राज्य में कई उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते किए हैं और इन समझौतों की 92 प्रतिशत शर्तें पूरी की गई हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/GH9Ewvp via

'सत्ता में न हों तो भी संविधान-धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस'

Congress News: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कांग्रेस एक विचारधारा है, जो कभी नहीं मरती. इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे. खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत की जनता के कल्याण, सशक्तीकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है. उन्होंने कहा, "हम भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसर में दृढ़ विश्वास रखते हैं." from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/q9XvCNJ via

उन्नाव कांड: सेंगर की जमानत पर दिल्ली में बवाल, मुमताज और योगिता हिरासत में

Unnao Case Update: उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर की जमानत पर दिल्ली में भारी हंगामा हुआ. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस नेता मुमताज पटेल और एक्टिविस्ट योगिता भयाना को हिरासत में लिया है. उधर सीबीआई ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. एजेंसी का दावा है कि सेंगर की रिहाई पीड़ित के लिए बड़ा खतरा है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/EauQ46b via

क्राइम पर 360 डिग्री प्रहार की तैयारी, खालिस्तानियों-गैंगस्टर्स की अब खैर नहीं

Amit Shah News: नई दिल्ली में अमित शाह ने आतंकवाद निरोधी सम्मेलन में मोदी सरकार के 360 डिग्री एक्शन प्लान, ATS के कॉमन स्ट्रक्चर और NIA की अगुवाई की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सराहना की. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आगाह किया कि हमें आतंकियों से दो कदम आगे रहना होगा. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/lERXxA8 via

सावधान! लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है हर्बल टी पीना! डॉक्टरों की सख्त चेतावनी

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हर्बल टी हर किसी के लिए सही नहीं है, जिन लोगों को पहले से लिवर की समस्या है उन्हें इससे बचना चाहिए, ऐसा पेट और लिवर के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर चल रहे ने नेचुरल डिटॉक्स ट्रेंड से लिवर की बीमारी वाले लोगों को गंभीर नुकसान हो सकता है. इन्हीं में से एक है 'हर्बल डिटॉक्स टी'. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2gYeump via

तमिलनाडु में 2026 की लड़ाई के लिए AIADMK एक्टिव, DMK को चुनौती देने की तैयारी

Tamil Nadu Elections: एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने 2026 तमिलनाडु चुनाव के लिए एआईएडीएमके घोषणापत्र समिति बनाई, जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो जनता से सुझाव लेकर जनकल्याणकारी घोषणापत्र तैयार करेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी का घोषणापत्र तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने वाला होगा. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/MpY7IZk via

वो क्लासिक फिल्म, जिसका सुपरहिट गाना चुराया पाकिस्तान ने, मूवी बस गई दिल में

Sunil Dutt Cult Classic Film : बॉलीवुड फिल्मों को सुपरहिट बनाने में सबसे बड़ा योगदान म्यूजिक का होता है. फिल्म की कहानी अगर शानदार हो और म्यूजिक भी उतना अच्छा हो तो मूवी के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की गारंटी बन जाती है. बॉलीवुड की कई फिल्मों में पाकिस्तान के सॉन्ग-सुरीली धुनें सुनाई दे जाती हैं. कुछ हिंदी मूवी ऐसी भी हैं, जिनका म्यूजिक पाकिस्तान की फिल्मों में सुनाई दिया. 1965 में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसका म्यूजिक आज भी दिल को छू लेता है. फिल्म का म्यूजिक पाकिस्तान की फिल्म में कॉपी किया गया था. पाकिस्तान ने एक बहुत बड़े गायक ने अपनी महफिलों में इसी धुन पर बने गाने गाए. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं..... from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/l0f8TwE via

'गडकरी गजब के नेता' सस्पेंड नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के जले पर छिड़का नमक

कांग्रेस से निलंबित डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनकी जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर उन्होंने गडकरी को 'अद्भुत इंसान' और समस्याओं का तत्काल समाधान करने वाला नेता बताया. नवजोत कौर ने अमृतसर के अधूरे बाईपास और ट्रैफिक जाम की समस्याओं पर एक पत्र भी सौंपा. '500 करोड़ की अटैची' वाले बयान पर निलंबन के बाद इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Tr4f3Eu via

हवा सुधरी तो दिल्ली-NCR से हटा GRAP-4 का पहरा, लेकिन अब भी लागू रहेंगे ये नियम

Delhi NCR GRAP News: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है. वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए आयोग ने तत्काल प्रभाव से GRAP-4 की कड़ी पाबंदियां हटा दी हैं. 24 दिसंबर को AQI 271 दर्ज किया गया. हालांकि, खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, इसलिए GRAP के स्टेज-1, 2 और 3 के नियम सख्ती से लागू रहेंगे. प्रशासन ने लोगों से नियमों के पालन की अपील की है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/fxk1mlX via

आयुष्मान की 2026 में आएंगी 4 फिल्में, 1 को डायरेक्ट कर रहे सूरज बड़जात्या

आयुष्मान खुराना ने 2025 में इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद नामों में से एक होने की अपनी साख को पूरी तरह साबित किया है. उनके करियर की पहली फेस्टिवल रिलीज 'थामा' ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. यह उनकी करियर की पांचवी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/5nbamh1 via

बांग्‍लादेश की हिमाकत पर आगबबूला दिल्‍ली, चंद घंटों में तलब किया यूनुस का दूत

India Bangladesh Diplomatic Tension: बांग्लादेश से कूटनीतिक तनाव के बीच भारत ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दूत को एक हफ्ते में दूसरी बार तलब किया. नई दिल्‍ली में बांग्लादेशी उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने तलब कर भारतीय राजनयिक मिशनों की सुरक्षा पर मंडराते खतरों और हालिया हमलों पर सवाल उठाए. गौर करने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई बांग्लादेश द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को तलब किए जाने के महज कुछ घंटों बाद हुई है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/LUB0yQw via

अलका याग्निक का सगाई पर बना सुपरहिट गाना, आज भी हर शादी-ब्याह में बजता है 100%

नई दिल्ली: कोई शादी-ब्याह हो, तो उसमें अलका याग्निक का यह सुपरहिट गाना न बजे, हो ही नहीं सकता! यह गाना हर शादी-ब्याह की जान है. बाराती हों या घराती, इसे डीजेवाले से फरमाइश करके बजवाते हैं. यह गाना जब बजता शुरू होता है, तो रिश्तेदार दुल्हन के भाई को नाचने के लिए उकसाते हैं, जिससे सहज दी माहौल मजेदार बन जाता है. अब तक तो आपके कानों में गाने के बोल गूंजने लगे होंगे. हम अजय देवगन-काजोल पर फिल्माए गाने 'आज है सगाई सुन लड़की के भाई' का जिक्र कर रहे हैं. गाने को अलका याग्निक ने सिंगर अभिजीत के साथ गाया था. फिल्म 'प्यार तो होना ही था' के सुपरहिट ट्रेक को गीतकार समीर अनजान ने लिखा था. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/NTCPEdS via

बांग्लादेश ने दिखाई अकड़: दिल्ली में कांसुलर और वीजा सेवाओं पर लगाई रोक

बांग्लादेश ने नई दिल्ली स्थित हाईकमिशन में सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कीं. इससे पहले भारत ने चटगांव में अपनी सेवाएं रोक दी थीं, क्‍योंक‍ि वहां पर हमारे उच्‍चायोग में भीड़ ने घुसने की कोश‍िश की थी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/G3Ma2fq via

दिल्ली में सत्याग्रह, चटगांव में पत्थरबाजी; भारत ने सबूतों से BAN की खोली पोल

MEA on High Commission Protest: भारत ने सबूतों के साथ बांग्लादेशी मीडिया के दुष्प्रचार की पोल खोल दी है. दिल्ली में 20-25 युवाओं ने दीपू चंद्र दास की हत्या के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध किया था, जिसके वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं. इसके विपरीत, चटगांव में हिंसक भीड़ भारतीय मिशन के अंदर घुस गई और पत्थरबाजी की. भारत ने स्पष्ट किया कि वह सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और बांग्लादेश को आईना दिखाया है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/EOMZ65U via

1, 2 या 3 नहीं... घरों में दिखते हैं 8 तरह के तिलचट्टे? जानिए कैसे पहचानें

Types of Cockroaches: तिलचट्टे ऐसे कीड़े हैं जो धरती पर किसी भी माहौल में जी सकते हैं. दुनिया में 4,000 से ज्यादा तरह के तिलचट्टे पाए जाते हैं और अमेरिका में 50 से ज्यादा प्रजातियां हैं. ये कीड़े ज्यादातर गर्म, नम जगहों पर from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/7Tdsv2V via

ट्रेन में ज्‍यादा लगेज ले जाने पर क्‍यों हो रही है एक्‍शन की तैयारी, जानें वजह

IRCTC Train Luggage News- ट्रेन में तय लिमिट से ज्‍यादा सामान ले जाने पर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना पड़ेगा. हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा संसद में इस संबंध में जवाब दिया गया. रेल मंत्रालय ने इसकी असल वजह बताई. जानकर आप भी तारीफ करेंगे. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2Quoj3V via

Mba पास लड़के ने अमेरिकियों को लगा दिया चूना, कूट लिए करोड़ों रुपये

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मॉडल टाउन में चल रहे एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. ये शातिर ठग एप्पल टेक सपोर्ट (Apple Tech Support) के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे. आरोपी पहले रिमोट एक्सेस के जरिए डेटा चोरी करते और फिर पीड़ितों को डराकर बिटकॉइन (Bitcoin) के रूप में लाखों की ठगी करते थे. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक एमबीए (MBA) पास युवक भी शामिल है. मौके से भारी मात्रा में लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/my8zOLj via

9 टोल प्लाजा बंद करें, दिल्ली में प्रदूषण पर SC का आदेश, स्कूल खोलने से इनकार

Supreme Court On Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण घटाने के लिए दिल्ली बॉर्डर के 9 टोल प्लाजा बंद करने या शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए BS-III मानक वाली पुरानी गाड़ियों पर कार्रवाई की छूट दी, लेकिन प्राइमरी स्कूल खोलने से साफ इनकार कर दिया. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/mFehLRf via

बिहार को मिली ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर की सौगात! खुलेगा देश का सबसे बड़ा केंद्र

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान डॉ. मंडाविया ने बिहार में तलवारबाजी के लिए ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मौखिक सहमति दे दी है. यह बिहार के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसके अलावा बिहार की एक टीम चीन में होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में भी शामिल होगी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/JuD4yfX via

यहां पर पेड़-पौधे में नहीं कूड़े में गर्व से लिखवाते हैं अपना नाम

मिजोरम के आइजॉल में 'डस्टबिन गोद लो' योजना से लोग डस्टबिन गोद ले रहे हैं, असम के नॉर्थ लखीमपुर में कचरा प्रबंधन मॉडल बना और अरुणाचल के रोइंग में 'ग्रीन रोइंग' समूह ने बदलाव लाया. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/wUW0JnF via

ईवीएम होगी चेक, बंगाल चुनाव के ल‍िए इलेक्‍शन कमीशन ने बाहर से बुलाए 5 दूत

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले EVM को लेकर हर तरह का शक दूर करना चाहता है. इसल‍िए अब ईवीएम की जांच की जाएगी. इसके ल‍िए पांच बाहरी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/E3yNI9r via

'धुरंधर' ने पाकिस्तान की उधेड़ी बखिया, खौफ में आया पाकिस्तानी मंत्री

फिल्म 'धुरंधर' में गैंगवार के साथ-साथ पाकिस्तान की नापाक हरकतों को दिखाया गया है. फिल्म के जरिये वहां का ल्यारी इलाका सुर्खियों में आ गया है. फिल्म में इसे अपराध का गढ़ दिखाने पर पाकिस्तान नाराज है. पाकिस्तानी मंत्री भी बचाव की मुद्रा में आ गए हैं. पाकिस्तानी सरकार फिल्म 'मेरा ल्यारी' के जरिये इमेज सुधारने की कोशिश कर रहा है. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/AJGgejl via

न कोई सीएम, न कोई प्रदेश अध्‍यक्ष, जान‍िए कैसे सबसे अलग हैं न‍ित‍िन नबीन

बीजेपी ने नितिन नबीन को 45 साल की उम्र में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर नया रिकॉर्ड बनाया, वे सबसे युवा अध्यक्ष हैं और पूर्वी भारत से पहले अध्यक्ष बने हैं. इतना ही नहीं, बीजेपी शासि‍त राज्‍यों के लगभग सभी मुख्‍यमंत्री उनसे ज्‍यादा उम्र के हैं. यह साफ संकेत है क‍ि बीजेपी ने नई पीढ़ी के हाथ कमान सौंप दी है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/jCtGvbM via

आर श्रीलेखा: केरल की पहली महिला IPS, क्या बनेंगी तिरुवनंतपुरम में BJP की मेयर?

Kerala Elections Result: तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 45 साल बाद एलडीएफ को हराया है. जिसके बाद आर श्रीलेखा महापौर पद की प्रबल दावेदार बताई जा रही हैं. तिरुवनंतपुरम में जन्मीं और पली-बढ़ीं श्रीलेखा जनवरी 1987 में केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं. श्रीलेखा अक्टूबर 2024 में भाजपा में शामिल हुईं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/WrqOY21 via

एक नारे के बाद भड़की हिंसा, 188 परिवारों का पलायन; MV-26 कैसे बना भूतिया गांव?

Odisha Malkangiri Violence: ओडिशा के मलकानगिरी में एक आदिवासी महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा ने MV-26 को 'घोस्ट विलेज' बना दिया. 188 परिवार गांव छोड़कर भागे, 150 से ज्यादा घर जला दिए गए. प्रशासन ने SIT बनाई, निषेधाज्ञा लागू है और राहत कार्य जारी हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/iYmgVMU via

कर्नाटक में पलट गया खेल! शिवकुमार की डिनर डिप्लोमेसी, अब वो बनेंगे CM...

DK Shivakumar News: कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया कि डी के शिवकुमार शीतकालीन सत्र के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे. 11 दिसंबर को हुए डिनर में 50-55 विधायक शामिल हुए थे, जिसे शिवकुमार की तरफ से शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है. विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आठ दिसंबर को शुरू हुआ और यह 19 दिसंबर को संपन्न होगा. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/LJUPyCE via

आईपीओ से पहले 5 हजार करोड़ का निवेश, झुनझुनवाला सहित दिग्‍गजों ने लगाए पैसे

ICICI Prudential Pre-IPO : म्‍यूचुअल फंड सेक्‍टर में सबसे ज्‍यादा एयूएम रखने वाली आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने अपने आईपीओ से पहले ही दिग्‍गज निवेशकों से करीब 5 हजार करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/t7sO1N0 via

उनको इतना गुस्सा आया कि… संसद से भागने पर कंगना रनौत ने विपक्ष को कैसे जमकर धोया, वीडियो में देखिए

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने संसद से वॉकआउट करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने विपक्ष के रवैये को संसद का समय बर्बाद करने वाला बताया. कंगना ने कहा कि पहले ये लोग सवालों के जवाब न मिलने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते थे. लेकिन जब गृह मंत्री अमित शाह ने उनके एक-एक सवाल का जवाब देना शुरू किया, तो वे भाग खड़े हुए. कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे ही गृह मंत्री ने 'घुसपैठियों' का जिक्र किया, विपक्ष को इतना गुस्सा आया कि वे सदन छोड़कर चले गए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अपनी 'गुंडागर्दी' से संसद का एक साल से ज्यादा वक्त बर्बाद किया है. वे इसके लिए जवाबदेह हैं. मंडी सांसद ने याद दिलाया कि विपक्ष रोज एसआईआर (SIR) पर चर्चा की मांग करता था. लेकिन जब आखिरकार सरकार चर्चा के लिए तैयार हुई और जवाब दिया जाने लगा, तो उनका असली चेहरा सामने आ गया. उन्होंने कहा कि चर्चा मिलने पर विपक्ष का ऐसा बर्ताव शर्मनाक है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/W6uUKFV via

क्‍या होते हैं खसरा और खतौनी, बिना इसके नहीं पूरा होता किसी भी जमीन का सौदा

Khasra and Khatauni : खसरा और खतौनी के बारे में आप कितना जानते हैं. बहुत से लोगों को लगता होगा कि इसका इस्‍तेमाल सिर्फ गांवों में किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि अब शहरों में भी इसकी उपयोगिता बढ़ गई है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/x9KSZmz via

सरकार ने दी शिक्षकों को खुशखबरी, अब हर महीने की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

Bihar Teacher Salary News:बिहार सरकार ने राज्य के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए वेतन भुगतान की नई और समयबद्ध व्यवस्था लागू कर दी है. शिक्षा विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए साफ कर दिया.अब हर महीने की पहली तारीख को शिक्षकों के बैंक खाते में वेतन पहुंच जाएगा. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/0LdIUkJ via

लाल किला ब्लास्ट केस में 8वीं गिफ्तारी, NIA ने बारामूला के डॉ बिलाल को दबोचा

Delhi Blast Case: एनआईए ने लाल किला विस्फोट मामले में बारामूला निवासी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जो साजिश और सबूत नष्ट करने में शामिल था. इस आतंकी हमले में 15 लोग मारे गए थे. डॉ. बिलाल पर आरोप है कि उसने सुसाइड बॉम्बर उमर उन नबी की मदद की थी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/rdZsMui via

जान ना बने उसकी जानू; लव ट्रायंगल में युवक ने 2 कमिश्नर की जान को ला दी आफत!

एक हैरान करने वाला मामले में प्यार की कहानी ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया. एक युवक अपनी प्रेमिका और उसकी दूसरी दोस्त के बीच उलझा हुआ था. रिश्तों के इस लव ट्रायंगल ने ऐसा रूप लिया कि दो शहरों के पुलिस कमिश्नरों तक को इसकी जांच में दखल देना पड़ा. दूसरे युवक को फंसाने के लिए उसके नाम से कमिश्‍नर को धमकी भरे ई-मेल भेज दिए गए. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/P3Vum6o via

50 प्रतिशत छूट क्या मिली, खरीद डाले 3 करोड़ के कपड़े!

Jaipur News : जयपुर के टोंक फाटक स्थित राजस्थान खादी ग्रामोद्योग परिसर में खादी मेले में 220 स्टॉल, 50% छूट, लकी ड्रा, 3 करोड़ की शॉपिंग और फ्री एंट्री से लोगों की भारी भीड़ जुटी है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/w3Zc5rT via

1930 में बना था यह सिनेमाघर, वीडियो में मनमोहक नजारे देखकर रह जाएंगे हैरान!

Mumbai News : मुंबई का रीगल सिनेमा, चार्ल्स स्टीवंस द्वारा डिज़ाइन, 1933 में खुला, भारत का पहला वातानुकूलित थिएटर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जहाँ आज भी नई फ़िल्में लगती हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/MXvlORw via

नहीं देखा होगा बैलगाड़ियों का ऐसा काफिला; ये वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग!

Bhilwara News : भीलवाड़ा के आरजिया गांव से भगवान सिंह दर्जनभर सजी बैलगाड़ियों में बहन के भात भरने माधव नगर पहुंचे, भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक और चर्चा का केंद्र बने. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/9cDjmvL via

8वें वेतन आयोग पर सबसे बड़ा अपडेट, सरकार ने बताया- पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

8th Pay Commission : केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री ने संसद में बताया कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा सभी 69 लाख पेंशनर्स को भी दिया जाएगा. उन्‍होंने साफ किया कि इसे लागू करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है और इसका फैसला सरकार करेगी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/bhD0nr3 via

लाल किले से दुनिया को संदेश - अमूर्त विरासत है मानवता की साझा पूंजी

S Jaishankar News: लाल किला में यूनेस्को की आईसीएच बैठक का उद्घाटन एस जयशंकर ने किया. भारत पहली बार यूनेस्को के किसी सेशन की मेजबान कर रहा है. बैठक के दौरान जयशंकर ने सांस्कृतिक विरासत की अहमियत पर जोर डाला. इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत, खालिद अल-एनानी, रेखा गुप्ता, विशाल वी. शर्मा भी उपस्थित रहे. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/pDtvqBy via

हैदराबाद में अमेरिकी दूतावास वाली सड़क अब कहलाएगी 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू'

तेलंगाना सरकार हैदराबाद में US Consulate के पास सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखने की तैयारी में है, साथ ही टाटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, विप्रो के नाम पर भी सड़कें होंगी. क्या यह सिर्फ एक बोर्ड बदलने की कहानी है, या इसके पीछे छिपी है हैदराबाद के 'वीज़ा और बिजनेस' को बचाने की कोई बड़ी डील? from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/t5F1VwQ via

सिनेमाहॉल में धुरंधर का कब्जा, अक्षय खन्ना की एक्टिंग पर ये क्या बोल गए लोग?

Dhurandhar Film Review : धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन की दमदार एक्टिंग और हाई वोल्टेज एक्शन ने जयपुर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल कर दिया. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/BpaoAuN via

आधी रात भागे हसीना के वफादार, अब कोलकाता की गलियों में पहचान खोज रहे

Sheikh Hasina News: शेख हसीना के समर्थक जुलाई 2024 की देश में अफरातफरी के बाद आधी रात में घर-बार छोड़कर कोलकाता पहुंचे थे. डेढ़ साल में कई परिवार यहां स्कूल, नौकरी, फ्रीलांसिंग और छोटे समुदायों के सहारे नई जिंदगी बसा रहे हैं. लेकिन दिल में सवाल वही है कि क्या यह ठिकाना है या हमेशा का घर? निर्वासन, यादों और संघर्ष से भरी उनकी कहानी बेहद मार्मिक है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2gZ4P5b via

कर्नाटक संकट कांग्रेस हाईकमान के दरवाजे पर, सोनिया के घर चली बैठक भी बेनतीजा

DK Shivakumar VS Siddaramaiah: कर्नाटक में कांग्रेस की खींचतान पर सोनिया गांधी के घर बैठक हुई, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और के. सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए थे. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/WNRU9VO via

रणवीर सिंह संग मूवी डेट पर गईं दीपिका पादुकोण, 'धुरंधर' देख पति पर हुआ गर्व

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और उनकी फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की है, क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दीपिक आज डेट नाइट पर हैं और धुरंधर को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं और पति रणवीर सिंह पर प्राउड फील कर रही हैं. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/eLuf4Ko via

'ध्रुव तारे' जैसी है भारत-रूस की दोस्ती, पुतिन के स्वागत में बोले PM मोदी, देखिए सबसे स्पेशल वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया है. पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों की गहराई को बयां करते हुए इसकी तुलना 'ध्रुव तारे' से की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंध कई ऐतिहासिक माइलस्टोन यानी मील के पत्थरों को पार कर रहे हैं. पीएम मोदी ने पिछले आठ दशकों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान दुनिया ने कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं. मानवता को अनेक गंभीर चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है. लेकिन इन सब मुश्किलों के बीच भी भारत और रूस की मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह अपनी जगह पर कायम रही है. यह रिश्ता हर कसौटी पर खरा उतरा है. भविष्य की ओर देखते हुए प्रधानमंत्री ने पूरा विश्वास जताया कि आने वाले समय में हमारी यह मित्रता हमें ग्लोबल चैलेंज (वैश्विक चुनौतियों) का सामना करने की शक्ति देगी. उन्होंने कहा कि यही भरोसा हमारे साझा भविष्य को और ज्यादा समृद्ध और सुरक्षित बनाएगा. देखें वीडियो from देश ...

'यह ट्रेंड का राक्षस सबको काटेगा', 'धुरंधर' के नेगेटिव कैंपेन पर भड़कीं यामी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए शहीद मेजर मोहित शर्मा की फैमिली दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची. इन विवादों के बीच आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने फिल्म के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाने वालों पर अपनी राय रखी है. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/qJ6CfpD via

बीकानेर में टेरर-लिंक, JMB से जुड़े तार, निशाने पर शेख हसीना तो नहीं?

जब शेख हसीना दिल्ली में हैं, और बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाएं भड़काई जा रही हैं, तब JMB के संपर्कों वाले व्यक्ति का राजस्थान में सक्रिय होना एक गंभीर संकेत है. यह मामला बताता है कि दुश्मन सिर्फ सीमा पार नहीं है, बल्कि हमारे शहरों में चल रहे ट्रस्टों और संस्थाओं के बीच छिपा हो सकता है और हमारे अति-महत्वपूर्ण अतिथियों (जैसे शेख हसीना) के लिए बड़ा खतरा बन सकता था. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/7XqBFdf via

'बहुत मुश्किल...', पलक ने पलाश-स्मृति मंधाना की शादी विवाद पर तोड़ी चुप्पी

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने पर म्युजिशियन की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दोनों ही फैमिली के लिए बहुत मुश्किल भरा दौर चल रहा है. पलास लोगों के रडार पर हैं. कई तरह के सवालों का सामना कर रहे हैं. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/3LrZUV6 via

जब पुतिन का प्रधानमंत्री आवास में PM मोदी ने किया वेलकम, दिखी गजब की बॉन्डिंग-VIDEO

Vladimir Putin PM Modi Video: दिल्ली में आज का सबसे दिलचस्प पल तब कैद हुआ जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का वेलकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर किया. पालम एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पुतिन सीधे पीएम मोदी के साथ LKM पहुंचे. यहां दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया. विजुअल्स में साफ दिखा कि दोनों के बीच भरोसे और दोस्ती की वही पुरानी ‘बॉन्डिंग’ पहले की तरह बरकरार है. इसके बाद दोनों एक ही कार में बैठकर प्राइवेट रॉयल डिनर की ओर रवाना हो गए. यह डिनर सिर्फ स्वागत का हिस्सा नहीं, बल्कि शुक्रवार को होने वाले 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तेज तैयारियों का अहम मंच माना जा रहा है. वीडियो में उनकी बॉडी लैंग्वेज और सहज बातचीत आने वाले रणनीतिक संकेतों को और भी गहरा करती दिख रही है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/mZS98Lx via

'अमिताभ के साथ भी हुआ', जैकी के फाइनेंशियल स्ट्रगल पर रकुल का रिएक्शन

रकुल प्रीत सिंह ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के दौरान जैकी भगनानी की फाइनेंशियल स्ट्रगल के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि भगनानी फैमिली के स्ट्रगल की तुलना अमिताभ बच्चन के फाइनेंशियल स्ट्रगल से की. उन्होंने कहा कि यह सही कि उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी 3-4 फिल्में फ्लॉप हुई, लेकिन यह सब एक फेज है. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/oPDmGLj via

मद्रास HC ने शराब पर क्यों किया गांधी का जिक्र? विरोधियों पर FIR रद्द

Court News: मद्रास हाई कोर्ट ने शराब दुकान के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने वाले ग्रामीणों पर दर्ज FIR रद्द कर दी. कोर्ट ने आदेश में तिरुवल्लुवर और महात्मा गांधी के शराब-विरोधी उद्धरणों का जिक्र किया और कहा कि शराब इंसान को और उसके समाज को बर्बाद करती है. ग्रामीणों ने कहा था कि TASMAC दुकान आवासीय इलाके में है और परेशानी पैदा करती है. कोर्ट ने कहा शांतिपूर्वक विरोध अपराध नहीं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2HJ1mFA via

सफदरजंग में अपॉइंटमेंट? जाने से पहले फोन घुमा लें, अस्पताल में चल रहा घमासान

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉक्‍टर से बदसलूकी के विवाद ने हालात बिगाड़ दिए हैं. प्रशासन द्वारा वादा कर भी लिखित माफी न देने से रेजिडेंट डॉक्टरों ने OPD, OT और इलेक्टिव सेवाओं से हाथ खींच लिया है. CTVS यूनिट लगभग ठप है और मरीजों में भारी भ्रम की स्थिति है. FAIMA ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न हुई तो देशभर में हड़ताल हो सकती है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/sSYXpDZ via

800KM/h की रफ्तार पर पायलटों की सुरक्षा हुई पक्की, DRDO का नया कारनामा-VIDEO

Drdo Fighter Aircraft Escape Video: भारत ने लड़ाकू विमान पायलटों की सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए एक बड़ी तकनीकी छलांग लगाई है. DRDO ने 800 km/h की रफ्तार पर फाइटर एयरक्राफ्ट के इमरजेंसी एस्केप सिस्टम का हाई-स्पीड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया. टेस्ट चंडीगढ़ स्थित TBRL लैब की Rail Track Rocket Sled (RTRS) फैसिलिटी में हुआ, जहां रॉकेट-स्लेड पर लगे टेस्ट रिग को नियंत्रित तरीके से तेज रफ्तार तक पहुंचाया जाता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस ट्रायल में तीन अहम सुरक्षा प्रक्रियाओं कैनोपी सेवरेंस, इजेक्शन सीक्वेंसिंग और एयरक्रू रिकवरी की पुष्टि हो गई. वास्तविक उड़ान संकट में ये सारी प्रक्रियाएं कुछ सेकंड के अंशों में सही क्रम से होती हैं, तभी पायलट की जान बचती है. हाई-स्पीड रन में DRDO टीम ने हर कदम की परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड किया. इसमें कैनोपी के अलग होने से लेकर पैराशूट ओपनिंग तक सब शामिल था. यह सफलता भारत के स्वदेशी फाइटर सुरक्षा सिस्टम को और मजबूत बनाती है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/SjEAJeb via

सर्दियों में ऐसे करें अपने डॉग की केयर, नहलाने के बाद भी नहीं होगा बीमार

यदि आप भी डॉग लवर हैं और कुत्ता पाल रखे हैं तो ठंड में इसका खास ख्याल रखने की जरूरत है. इस सीजन में इनके खान-पान से लेकर नहाने धोने तक का ध्यान रखना पड़ता है. थोड़ी सी लापरवाही आपके कुत्ते के लिए भारी पड़ सकती है. इस बारे में जहानाबाद में पालतू डॉग्स के मालिक अर्जुन कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में पालतू जानवरों को ठंडे पानी से बिल्कुल नहीं नहलाना चाहिए. उसके बजाय ड्राई बाथ या फिर गुनगुने पानी से ही नहलाना सही होता है. उन्होंने बताया कि कोशिश तो यही करना चाहिए कि ठंड के सीजन में नहलाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होता है. आज के समय में डॉग्स के लिए कई ड्राई बाथ शैम्पू मार्केट में मौजूद हैं. आप इन शैंपू से डॉग को शैंपू कर दें और फिर कंघी कर दें. इससे डॉग फ्रेश महसूस करेगा और बीमार भी नहीं पड़ेगा. नहाने के साथ ही सर्दियों में इनके खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है. पानी हमेशा गुनगुना ही देना चाहिए, ताकि ठंडा पानी पीने से आपका पालतू जानवर या पालतू डॉग किसी बीमारी से ग्रसित न होने पाए. जिस तरह से इंसान ठंड के मौसम में हल्के गर्म या सादा पानी पीने का काम करते हैं ठीक उसी त...