Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

सबीना यास्मीन को लेफ्ट ने दिया टिकट, बंगाल की 192 सीटों पर CPI-M ने उतारे उम्मीदवार, 20 महिलाओं के नाम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट (वाम मोर्चे) ने 192 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. पश्चिम बंगाल लेफ्ट फ्रंट के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता बिमान बोस ने इन नामों का ऐलान किया. राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में मतदान होना है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/sxgNhtI via

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में 11127 लोको पायलट की होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 15 मई से करें आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती होगी. इस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से शुरू होगा. आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 (11:59 बजे तक) तक चलेगी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/7NXbfa0 via

युद्ध के इस माहौल में कहां लगाएं प्रॉपर्टी में पैसा, प्लॉट या घर क्या खरीदना बेस्ट? एक्सपर्ट च्वॉइस समझें

ईरान-इजरायल युद्ध का असर भारत पर भी द‍िखाई दे रहा है. रियल एस्टेट बाजार में कीमतों में भी हल्‍का स्‍थायित्‍व देखने को म‍िल रहा है हालांक‍ि घर या प्‍लॉट खरीदने के ल‍िए यह समय अभी ठीक है और व‍िशेषज्ञों की मानें तो टियर-2 और टियर-3 शहरों में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ रही है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Oh0ycmT via

धर्म और ध्रुवीकरण की ओर बढ़ता बंगाल चुनाव! TMC के खिलाफ भाजपा के 3 सबसे बड़े हथियार, किस नैरेटिव की होगी जीत?

भाजपा राज्य सरकार पर 'उद्योगों के पलायन' का आरोप लगा रही है. हुगली और हावड़ा जैसे जिलों में जूट मिलों के बंद होने और निवेश की कमी के कारण विपक्ष बंगाल को 'मजदूर निर्यात अर्थव्यवस्था' बता रहा है. सत्ता विरोधी लहर की काट के तौर पर टीएमसी सरकार अपनी मजबूत सामाजिक कल्याण योजनाओं पर निर्भर है. महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर वाली इन योजनाओं ने पिछले चुनावों में भी पार्टी की नैया पार लगाई थी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/USP5RW8 via

कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से होटल इंडस्ट्री परेशान, गैस की जगह लकड़ी और डीजल से चल रहे किचन

Commercial LPG Cylinder Shortage: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से कई होटल संचालकों को मजबूरी में पुराने चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है. कई जगहों पर लकड़ी और डीजल की भट्टियों पर खाना पकाया जा रहा है, जिससे लागत और मेहनत दोनों बढ़ गए हैं. व्यापारियों का कहना है कि गैस की अनियमित सप्लाई के कारण ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है. यदि जल्द ही कॉमर्शियल सिलेंडर की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को और बड़ा नुकसान हो सकता है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/fruS5Da via

असम विधानसभा चुनाव: 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों की घोषणा

आयोग के अनुसार, असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे. सीईसी ने बताया कि आयोग ने पिछले कुछ दिनों में सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा और राजनीतिक दलों, अधिकारियों और मतदाताओं से बातचीत की. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/JE4poyA via

केरल विधानसभा चुनाव: 140 सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान, 2.71 करोड़ वोटर्स करेंगे फैसला

केरल में 9 अप्रैल को 140 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू. केलकर ने बताया कि महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है. केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं. केरल में 20 फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी की गई थी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/tPoJNI2 via

घुसपैठ पर संसद में कागज उछालने वाली ममता अब क्यों चुप हैं? जानिए बंगाल चुनाव का समीकरण

Bengal Election: बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. दो चरणों में चुनाव होगा. हालांकि, चुनाव से पहले अवैध प्रवासी और लोगों की सुरक्षा की चर्चा हो रही है. इस वीडियो डिबेट में पॉलिटिकल एक्सपर्ट इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कभी बंगाल में घुसपैठ की राजनीति को लेकर ममता संसद में हंगाम मचा देती थीं, अब वे इस मामले पर चुप्पी साध लेती हैं. तो क्या बंगाल में घसपैठ खत्म हो गया है या फिर घुसपैठियों की वोट के लिए ममता चुप्पी साध लेती है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/OInMgjN via

युद्ध के समय इंटरनेशनल वॉटर में कहीं भी डुबाया जा सकता है दुश्मन का जहाज़, युद्ध का मैदान कहीं भी बन सकता है

United States Navy ने 4 मार्च 2026 को इंडियन ओशन में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबोया था. कोमोडोर श्रीकांत केसनूर ने बताया कि भारत का कोई लीगल या मोरल दायित्व नहीं है. युद्ध के समय अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में कहीं भी कोई भी देश दुसमन का जहाज़ डूबा सकता है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/YIN5Wdp via

कुदरत का 'डेथ वारंट': परिंदे घोंसलों में ही दम तोड़ने लगे, समुद्र किनारे बिछ रहीं लाशें… कौन बचेगा और कौन खत्म होगा?

Extreme Heat Warning: ग्लोबल वार्मिंग के चलते दुनिया के कई हिस्से बार-बार भीषण हीटवेव झेल रहे हैं. जलवायु में आए इस बदलाव ने इकोसिस्टम के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. हालिया रिसर्च से पता चला है कि अचानक बढ़ने वाला तापमान कई प्रजातियों को संभलने का मौका नहीं देता. जहां चलने-फिरने वाले जीव छाया की तलाश में बच निकलते हैं, वहीं समुद्री जीव और पेड़-पौधे भारी नुकसान झेल रहे हैं. वेस्टर्न कनाडा के डेटा के आधार पर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में केवल वही प्रजातियां बचेंगी जो खुद को बदल सकेंगी. आइए, जानते हैं कि गर्मी के इस कहर से कौन बचेगा और कौन मारा जाएगा! from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/IP6Kd59 via

रांची के गांवों में लोकप्रिय है प्रोटीन-आयरन से भरपूर चने का नाश्ता, जानें इसकी रेसिपी

झारखंड की राजधानी रांची के आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में सुबह का नाश्ता बेहद साधारण लेकिन पौष्टिक होता है. यहां लोग महंगे फास्ट फूड की बजाय घर में तैयार सस्ता और सेहतमंद नाश्ता पसंद करते हैं. रांची के ग्रामीण इलाकों में लोग सुबह नाश्ते में भीगे हुए काले चने का सलाद खाते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. इसके लिए काले चने को रात में पानी में भिगो दिया जाता है. सुबह इसमें भुनी हुई मूंगफली, सरसों का तेल, नींबू, काला नमक, चाट मसाला, कटा प्याज, टमाटर और खीरा मिलाकर सलाद तैयार किया जाता है. अगर चाहें तो इसमें घनिया पत्ता भी डाल सकते हैं. इस तरह आपका प्रोटीन और आयरन से भरपूर नाश्ता तैयार. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/UGQRCY1 via

किस एयरपोर्ट पर बदला एयर इंडिया का पता, 16 मार्च से नए पते पर मिलेगी ये 38 फ्लाइट्स, जानें डिटेल

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस से जुडी यह अपडेट गुवहाटी एयरपोर्ट से है. गुवहाटी एयरपोर्ट पर दोनों एयरलाइंस का पता बदल गया है. 16 मार्च से इन दोनों एयरलाइंस की फ्लाइट्स नए पते से टेकऑफ होंगी. क्‍या है नया पता, जानने के लिए पढ़ें आगे... from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/fq4bmgB via

गुरुद्वारे में कीर्तन गाते हुए सीखी गायकी, मीका सिंह ने सुनाए पुराने किस्से, फराह खान को बताया 'पार्टी लवर'

फराह खान के नए व्लॉग में मशहूर गायक मीका सिंह ने अपने आलीशान दिल्ली फार्महाउस की सैर कराते हुए अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर किए. मीका ने बताया कि उनकी म्यूजिक जर्नी की शुरुआत किसी बड़े संस्थान से नहीं, बल्कि गुरुद्वारे में कीर्तन गाने से हुई थी. उन्होंने और उनके भाई दलेर मेहंदी ने वहीं से सुर और राग की बारीकियां सीखीं. मीका ने फराह खान को बॉलीवुड की सबसे बड़ी 'पार्टी लवर' बताया और अपने सुपरहिट गानों को याद किया. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/lKrudxW via

हरियाणा के विधायक शिमला तो ओडिशा के बेंगलुरु पहुंचे, राज्‍यसभा चुनाव से पहले नेताओं का हॉलिडे या डर कुछ ओर?

राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग के डर से रिजॉर्ट पॉलिटिक्स तेज हो गई है. कांग्रेस ने ओडिशा के अपने 9 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया है जबकि हरियाणा के करीब 37 विधायकों को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित एक सुरक्षित रिजॉर्ट में ठहराया गया है. पार्टी का आरोप है कि भाजपा विधायकों को प्रलोभन देकर तोड़ सकती है. लोकतंत्र की यह बाड़ेबंदी अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/j52BYbr via

यूट्यूब से सीखा यह किसान मछली पालन का तरीका, अब सालाना कर रहा लाखों में कमाई

Success Story: किसान पप्पू यादव ने लोकल 18 से कहा है कि मै नें यूट्यूब से मछली पालन का तरीका सिखा. पहले पहले 5 कट्ठा जमीन के पोखर में मछली पालन किया. उसमें लाभ हुआ तो आप मेरे पास डेढ़-डेढ़ एकड़ के तीन पोखर है. जिसमें मिक्स मछली का पालन करता हूं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/GB3XgZs via

असली-नकली का खेल; लाल किले से गायब नेताजी सुभाष की टोपी वापस तो आई, पर परिवार बोला- ये ओरिजिनल नहीं!

लाल किले के संग्रहालय से गायब हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की टोपी वापस रख दी गई है, लेकिन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. नेताजी के परपोते चंद्र कुमार बोस ने टोपी के 'असली' होने पर संदेह जताया है और इसकी जांच की मांग की है. वहीं ASI का कहना है कि ताला खराब होने के कारण टोपी को हटाकर सुरक्षित रखा गया था. यह विवाद 10 मार्च को तब शुरू हुआ जब दर्शकों को गैलरी खाली मिली थी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/VZ19sfO via

'मेड इन कोरिया' के चक्कर में फंसीं प्रियंका मोहन, 40 दिन चिकन खाकर करना पड़ा गुजारा, सुनाया शूटिंग का किस्सा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका अरुल मोहन ने अपनी फिल्म 'मेड इन कोरिया' की शूटिंग के दौरान साउथ कोरिया में बिताए 40 दिनों के अनुभवों को बयां किया है. उन्होंने बताया कि वहां मोटे तौर पर दो बड़ी समस्याएं थीं- खानपान और मौसम. शाकाहारी भोजन पसंद करने वाली प्रियंका को वहां रेड मीट के कारण काफी दिक्कत हुई और उन्हें अक्सर चिकन खाकर गुजारा करना पड़ा. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Mq6Aafr via

फेसबुक पर दोस्ती, फिर अमीर लोगों को हुस्न के जाल में फंसाती थी, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर फैशन डिजाइनर

शातिर महिला इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अमीर लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी. पुलिस ने इस महिला के पास से करीब 32 लाख रुपये का लूटा हुआ माल भी बरामद किया है. हालांकि, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड और महिला का साथी अभी भी पुलिस को चकमा देकर फरार है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/SzFJQMB via

निकाल लें AC-कूलर: देश के 5 राज्यों में कल 40 डिग्री पहुंच जाएगा पारा, IMD ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

देश में मौसम का दोहरा वार देखने को मिल रहा है. एक तरफ गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण लू का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ 14 मार्च से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा जबकि दिल्ली में 15 मार्च को बूंदाबांदी से तापमान गिरेगा, from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/qfYXZt2 via

70s के सुपरस्टार अमोल पालेकर को मिलेगा खास सम्मान, META लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर अमोल पालेकर को भारतीय थिएटर और सिनेमा में उनके लंबे योगदान के लिए खास सम्मान दिया जा रहा है. उन्हें 2026 में होने वाले महिंद्रा एक्सिलेंस इन थिएटर (META) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. ये इवेंट दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/BQlv4EW via

भारत तालिबान इजरायल गठजोड़: जयशंकर का ये वीडियो आपने भी देखा क्‍या? PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी

विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय सेना प्रमुख के डीपफेक वीडियो बनाकर पाकिस्तान के दुष्प्रचार तंत्र (ISPR) ने भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश की. इन एआई-जनरेटेड वीडियो में इजरायल-ईरान संघर्ष और तालिबान को लेकर झूठे दावे किए गए. पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए स्पष्ट किया कि ये वीडियो पूरी तरह फर्जी हैं और इनका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ भ्रम फैलाना है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/kz7TZ6U via

किसानों के लिए ATM है ये सब्जी की खेती, एक बार लगाओ सालभर होगी नोटों की बारिश, जानिए कैसे करें

किसान हैं मोहम्मद इबरार, जो अपने 10 कट्ठा खेत में सब्जी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. वे अपने खेत में बरबट्टी (बोरो) की खेती कर रहे हैं. 10 कट्ठा खेत में खेती के लिए 8-15 हजार रुपये का खर्च आया, और अब वे हर महीने 70-80 हजार रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/F6cr9oK via

बाबा रामदेव से कनेक्शन, बीजेपी का साथ और अब टीएमसी की टिकट, जानें राज्यसभा पहुंचे इन 4 नेताओं की दिलचस्प कहानी

टीएमसी के टिकट पर बाबुल सुप्रियो, पूर्व DGP राजीव कुमार, कोयल मल्लिक और मेनका गुरुस्वामी जीत गए हैं. ममता बनर्जी ने राज्यसभा के लिए इन नामों पर मुहर लगाई थी. राज्यसभा आए इन नेताओं में सबसे ज्यादा चर्चा बाबुल सुप्रियो की है, जिन्हें कभी बाबा रामदेव ने बीजेपी का टिकट दिलाया था, लेकिन अब वे टीएमसी के टिकट पर संसद पहुंच रहे हैं. वहीं, सीबीआई जांच झेल चुके राजीव कुमार और अन्य चेहरों को लेकर भी सियासी घमासान तेज हो गया है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/r9Kposv via

क्या स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से भारत को टेंशन होनी चाह‍िए? सूत्र कह रहे-अभी तो नहीं , लेकिन क्‍यों

ईरान के स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल सप्‍लाई बाधित हुई है. लेकिन क्‍या भारत को चिंता करनी चाह‍िए? क्‍या आपके घर की रसोई पर असर पड़ने वाला है. क्‍या तेल की कीमतें बढ़ेंगी... सरकारी सूत्रों का कहना है क‍ि अभी ऐसा कुछ नहीं है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/jr9bIN2 via

तो जयशंकर कोई जापानी में गाना सुना रहे थे? ईरान-इजरायल जंग पर तीखी बहस, अनुराग भदौरिया से पूछे सवाल

संसद में बजट सेशन के दौरान पश्चिम एशिया में तनाव पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया से रुबिका लियाकत ने तीखे सवाल पूछे. संसद में विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान-इजरायल जंग को लेकर भारत की स्थिति साफ की. इसके बावजूद अनुराग भदौरिया ने कहा कि उन्हें सरकार से इस मामले में जवाब चाहिए. रुबिका लियाकत ने 'गूंज' में उनसे कहा, 'आप कह रहे हैं कि हमें सरकार से जवाब चाहिए.' जिस पर उन्होंने कहा कि हमें बिल्कुल जवाब चाहिए. फिर रुबिका लियाकत ने अनुराग भदौरिया से कहा, "एस जयशंकर, अरे सुनिए तो एस जयशंकर क्या कर रहे थे, वो कोई वो कोई जापानीज़ में गाना सुना रहे थे?"कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और रुबिका लियाकत में तीखी बहस देखने को मिली... रुबिका लियाकत: एस जयशंकर क्या कर रहे थे? उन्होंने क्या कहा? ये जो सदन में खड़े होकर एस जयशंकर.. देश अपने मन की बात क्या होता है? तो आप जब जिद करके बहस करवाएंगे तो वो किसके मन की?अनुराग भदौरिया: बात नहीं तो वो...रुबिका लियाकत: किसके मन की बात? वो अखिलेश जी की मन की बात नहीं बोलेंगे ना, सरकार तो अपने ही मन की बात करेगी. तो आपक...

जहानाबाद के इस किसान ने टमाटर से एक एकड़ में कमाए 6 लाख रुपये, जानें ये खास टिप्स

जहानाबाद के किसान मनीष कुमार ने कहा कि टमाटर की खेती पर 60 से 65 हजार रुपए कुल खर्च आता है. इस प्रकार से देखा जाए तो काफी फायदा मिलता है. हम इस बार एक एकड़ से 6 लाख रुपए कुल कमाई की है, जिसमें हमें शुद्ध मुनाफा के तौर पर 6 लाख रुपए प्राप्त हुआ है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/gHRjOyW via

घरेलू उपायों से दूर करें टैनिंग और डार्क सर्कल, शादी में दिखेंगी दमकती

शादी के मौके पर दुल्हन हर कोई सबसे सुंदर दिखना चाहती है. इसके लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं, बल्कि त्वचा की पहले से सही देखभाल भी जरूरी होती है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, रसोई में मौजूद कुछ चीजें भी त्वचा की देखभाल में काफी मददगार होती हैं. टैनिंग दूर करने के लिए दही, हल्दी, नींबू का रस और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे व हाथों पर लगाएं. 15 मिनट बाद धोने से त्वचा में निखार आता है. इसके अलावा टमाटर और चीनी का मिश्रण प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है और मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है. उन्होंने बताया कि डार्क सर्कल की समस्या के लिए कॉफी को पानी में मिलाकर बर्फ जमा लें और उसे कपड़े में लपेटकर आंखों के नीचे हल्के से लगाएं. इससे सूजन कम होती है और त्वचा तरोताजा महसूस करती है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/cx7p5KX via

IDBI Bank Jobs : आईडीबीआई बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर नौकरियां, मिलेगी 85000 रुपये तक सैलरी

IDBI Bank Jobs : आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पदों पर नौकरियां हैं. इन पदों पर भर्ती होने पर अच्छा सैलरी पैकेज मिलेगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/taiMXEN via

रिटायरमेंट के लिए क्यों जरूरी बन रहा NPS? कम लागत में पेंशन का मजबूत सहारा

रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा हर व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है. ऐसे में सही निवेश योजना भविष्य को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाती है. नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS इसी उद्देश्य से तैयार की गई एक योजना है. यह नौकरी के दौरान बचत बढ़ाने और रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन देने में मदद करती है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Lq60g9X via

हिंद महासागर का बॉस कौन? जयशंकर ने भरी हुंकार, दुनिया को एक टेबल पर लाने की ताकत रखता है भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की जिम्मेदारी पर विस्तार से बात की. जयशंकर ने कहा, 'जब हिंद महासागर की बात आती है तो भारत की एक खास अहमियत है'. उन्होंने बताया कि भारत इस रीजन में एक बहुत बड़ा और सेंट्रल देश है. हमारे पास बहुत सारे देशों को एक साथ टेबल पर लाने की शानदार क्षमता है. दूसरे देश हमारे साथ काम करने में खुद को बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करते हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/qyNcni3 via

सासाराम पहुंचे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप, T20 विश्व कप फाइनल को लेकर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कहा कि भारतीय टीम इस समय बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है. उन्हें पूरा भरोसा है कि अंतिम मुकाबले में भी टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेगी. टी20 विश्व कप के अंतिम मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/iDg4pet via

ईरानी स्ट्राइक के बाद कुवैत ने किया तेल उत्पादन में बड़ी कटौती का ऐलान, पेट्रोल के रेट पर क्या असर होगा?

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का फैसला किया है. सरकारी तेल कंपनी ने इसे एहतियाती कदम बताते हुए जोखिम प्रबंधन की रणनीति का हिस्सा कहा है. ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर दी गई चेतावनियों के बाद यह कदम उठाया गया है. इस फैसले के बाद वैश्विक तेल बाजार और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संभावित असर को लेकर चर्चा तेज हो गई है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/sH1d2cD via

50 साल की उम्र में भी शुरू कर सकते हैं निवेश, 40000 की SIP से बन सकता मजबूत रिटायरमेंट फंड

कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में करियर के आखिरी दौर में सोचते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि निवेश शुरू करने के लिए कभी भी देर नहीं होती. अगर सही रणनीति और अनुशासन के साथ निवेश किया जाए तो 50 साल की उम्र में भी अच्छा फंड बनाया जा सकता है. इसके लिए SIP के जरिए नियमित निवेश और संतुलित पोर्टफोलियो बेहद जरूरी माना जाता है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/8WYD5Iy via

'CEC नहीं होते तो उंगली काट देता...', कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल, ममता के करीबी का चुनाव आयोग से सीधा पंगा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बड़बोले नेता कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर अपनी जुबान से बवाल खड़ा कर दिया है. कोलकाता में एक धरना मंच से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को सरेआम धमकी देते हुए बनर्जी ने कहा कि "अगर वो CEC नहीं होते, तो मैं उनकी उंगली काट देता." उनका यह भड़काऊ और विवादित बयान पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से 61 लाख से ज्यादा नाम काटे जाने के भारी विवाद और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद लाखों मामलों के लंबित रहने के बीच आया है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/328AraR via

ममता की परीक्षा से पहले बंगाल में बड़ा बदलाव, राज्यपाल आनंद बोस का इस्तीफा, लद्दाख एलजी ने भी किया रिजाइन

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं, लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंद्र गुप्ता ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, दोनों के इस्तीफे का कारण पता नहीं चल पाया है. वहीं, बोस के इस्तीफे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आश्चर्य जताया है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/tdbfADY via

1000 KM रेंज-40 KG विस्‍फोटक: भारत का शेषनाग-150 है ड्रोन का बाप! इसके सामने रडार के भी छूट जाते हैं पसीने

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शेषनाग-150 ड्रोन को उतारा है. भारत ने लंबी दूरी के ड्रोन युद्ध में कदम रखा है. बेंगलुरु के स्टार्टअप NRT द्वारा विकसित यह स्वदेशी ड्रोन 1,000 किमी की रेंज और स्वार्म अटैक तकनीक से लैस है. यह बिना GPS के भी विजुअल नेविगेशन के जरिए सटीक हमला कर सकता है. किफायती होने के बावजूद यह 40 किलो विस्फोटक ले जाने में सक्षम है जो दुश्मन के एयर डिफेंस के लिए काल साबित होगा. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/L9ivcD2 via

नीतीश कुमार ने केंद्र में कब-कब निभाई कौनसी भूमिका, देखें उनका अबतक का राजनीतिक सफर

बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें की चर्चा चल रही है. सुत्रो के अनुसार कल यानी 5 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर के बारे में जानते है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/sXmkY4u via

होली के वो 6 सुपरहिट गाने, करोड़ों व्यूज पाकर भी पहचान को तरसते रहे सिंगर्स, सितारे ले उड़े क्रेडिट

बॉलीवुड के होली गीत सेलिब्रेशन का जरूरी हिस्सा हैं, लेकिन अक्सर इन गानों की सफलता का पूरा श्रेय बड़े सितारों और शानदार विजुअल्स को ही मिल पाता है. 'रंग बरसे' और 'होरी खेले रघुवीरा' जैसे गानों को लोग सिर्फ अमिताभ बच्चन की पहचान से जोड़ते हैं, जिससे सुखविंदर सिंह जैसे गायकों का योगदान ओझल हो जाता है. इसी तरह, 'बलम पिचकारी' और 'जय जय शिवशंकर' जैसे चार्टबस्टर्स अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और स्टार पावर के लिए याद किए जाते हैं, जबकि शाश्वत सिंह, देव नेगी और बेनी दयाल जैसे गायक आज भी मुख्य पहचान के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/7ahnWCR via

मुजफ्फरपुर के वैज्ञानिक को ऑक्सफोर्ड ने किया सम्मानित, फसलों में कीट नियंत्रण पर खास शोध

कृषि कीट विज्ञान के क्षेत्र में उनका शोध विशेष रूप से उल्लेखनीय है. उन्होंने लीची, केला, अमरूद, आलू, प्याज, बैंगन और टमाटर जैसी महत्वपूर्ण फसलों में लगने वाले हानिकारक कीटों की पहचान और उनके वैज्ञानिक नियंत्रण पर व्यापक अध्ययन किया है. उनके शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/ToMU3di via

ईरान जंग: हर मिसाइल की कीमत करोड़ों में, 24 घंटे में 65,000 करोड़ स्वाहा, कब तक टिकेगा अमेरिका?

अमेरिका-ईरान संघर्ष के पहले हफ्ते में ही अरबों डॉलर का खर्च सामने आ गया है. पहले 24 घंटों में ही सैन्य कार्रवाई पर 65000 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मिसाइल, लड़ाकू विमान और एयरक्राफ्ट कैरियर की तैनाती से खर्च तेजी से बढ़ रहा है. अब सवाल है कि अगर जंग लंबी चली तो अमेरिका कितने समय तक यह बोझ उठा पाएगा. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/atUS1WN via

जिस बात का था डर वही हुआ, कच्चा तेल 85 डॉलर तक पहुंचा, कहां जाएंगी पेट्रोल की कीमतें?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. कुछ ही दिनों में 10 से 13 प्रतिशत की तेजी ने तेल बाजार में नई बेचैनी पैदा कर दी है. भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए यह उछाल सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खबर नहीं, बल्कि सीधा आर्थिक दबाव है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/r3pxn8y via

SSC MTS Answer Key : एसएससी एमटीएस आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 7948 पदों पर होगी भर्ती

SSC MTS Answer Key : एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/7UYeVHz via

खामेनेई की हत्या की भारत ने क्यों नहीं की निंदा? जानें इसके पीछे की पूरी कूटनीतिक कहानी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है, लेकिन नई दिल्ली में एक अजीब सी कूटनीतिक खामोशी है. भारत सरकार ने अब तक खामेनेई की मौत पर न तो कोई आधिकारिक शोक जताया है और न ही अमेरिका-इजरायल के इस हमले की निंदा की है.आख‍िर इसकी वजह क्‍या है? from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/6a8xB3w via

‘सफाई अभियान नहीं, संस्कृति है’: आनंद महिंद्रा ने दिखाई एशिया के सबसे स्वच्छ गांव की मिसाल

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने #MondayMotivation में मेघालय के एक खास गांव की तारीफ की. उन्होंने एशिया के सबसे स्वच्छ गांव मावल्यन्नॉन्ग का वीडियो साझा किया. महिंद्रा ने कहा कि यहां सफाई कोई अभियान नहीं, बल्कि संस्कृति है. उनकी पोस्ट पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की खूब प्रतिक्रिया देखने को मिली. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/HZ4qRb2 via

Kerala Board Exam : CBSE के बाद केरल बोर्ड ने भी गल्फ में स्थगित की 10वीं-12वीं परीक्षाएं,

Kerala Board Exam : सीबीएसई के बाद केरल बोर्ड ने भी गल्फ रीजन में अपने SSLC और हायर सेकेंडरी एग्जाम स्थगित कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि मौजूदा हालत में परीक्षा कराना असंभव हो गया है. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/N0OoUEL via

आखिर किस सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी? भवानीपुर पर क्यों टिकी CM की सियासी रणनीति

Kolkata Politics Latest News: भवानीपुर विधानसभा सीट से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ेंगी. ममता ने कहा कि अगर एक भी मतदाता बचा, तो भी वह चुनाव जीत जाएंगी, और SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र के खिलाफ बताया. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/OAeEIX9 via

मंजूषा महोत्सव में लेना है भाग, 9 मार्च से शुरू होगा आयोजन, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भागलपुर में मंजूषा महोत्सव लगने जा रहा है. यह महोत्सव 9 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगा. लेकिन इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गयी है. सम्बंधित कलाकार इसमें रजिस्ट्रेशन कराकर उसके बाद भाग ले पाएंगे. from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/jP1IVBr via