Skip to main content

Posts

अफगानिस्तान का असर! दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन ने दिखाई दादागीरी, अमेरिका के खिलाफ ऐलान

अमेरिकी सांसद जॉन कॉर्निन (John Cornyn) ने ट्वीट के जरिए कहा था कि ताइवान में तीस हजार अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं. हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था. लेकिन अब चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी सांसद के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3k45ZTA via

सोमनाथ को लेकर सरदार के सपने को नई ऊंचाई दे रहे हैं पीएम मोदी!

सोमनाथ जैसे भारतीय अस्मिता के बड़े प्रतीकों को उनका पुराना गौरव दिलाने में जुटी है मोदी सरकार, जिसका सपना देखा था सात दशक पहले सरदार पटेल ने. पीएम मोदी के लिए सोमनाथ या अयोध्या में मंदिर निर्माण से जुड़ना संकीर्ण हिंदुत्व का संकेत नहीं, जैसा एक समय देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू मानते थे. यही वजह है कि मोदी सरकार भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले मंदिरों और नगरों का सम्यक विकास करने में पूरी तन्मयता से जुटी है. इसी सोच के तहत प्रसाद जैसी सरकारी योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है ताकि प्राचीन नगरों में पर्यटकों का मेला फिर से लग सके. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3k7tpY6 via

चेन्नई एयर पर पकड़े गए खास नस्ल के 2247 कुछए, थाईलैंड भेजने की थी तैयारी

चेन्‍नई ( Chennai) एयरपोर्ट पर थाईलैंड (Thailand) जा रहे एक कार्गो से लुप्‍तप्राय प्रजाति के 2247 जीवित भारतीय स्‍टार कछुओं को बचाने में सफलता मिली है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इन्‍हें सुरक्षित पुनर्वास के लिए राज्य वन विभाग को सौंप दिया गया है. संदिग्‍ध लग रहे 15 पैकेजों की जांच करने पर उनमें से दस में इंडियन स्‍टार कछुआ थे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3iYUUDU via

अफगानिस्तान के हीरो से 'भगोड़े विलेन' कैसे बन गए पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी?

अशरफ गनी (Ashraf Ghani) के अफगानिस्तान से भागने के बाद रूस ने दावा किया है कि वो अपने साथ चार कारों और एक हेलिकॉप्टर में कैश भरकर ले गए. गनी अब अफगानिस्तान में विलेन बन चुके हैं. देश के सेंट्रल बैंक चीफ ने खुलेआम गनी पर आरोप लगाए हैं. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3xSvM64 via

'पाक-चीन के लिए खुला मैदान नहीं छोड़ सकते', नटवर सिंह ने की तालिबान से बेहतर रिश्तों की वकालत

Afghanistan Crisis: पूर्व विदेश मंत्र ने गुआंतानामे में क्यूबा के साथ अमेरिका के संपर्क किये जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को तालिबान के साथ संपर्क करना चाहिए था क्योंकि ‘हम पाकिस्तान और चीन के लिए खुला मैदान नहीं छोड़ सकते.’’ from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3xYXZbx via

राहुल द्रविड़ नहीं बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? श्रीलंका दौरे से लौटते ही लिया बड़ा फैसला

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के क्रिकेट प्रमुख पद के लिए दोबारा आवेदन किया है. अटकलें थी कि राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के बाद भारत के हेड कोच बन सकते हैं. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3iUU6A0 via

स्मृति ईरानी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको हैरान, PHOTO पर आई कमेंट्स की बाढ़

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की पोस्ट पर नेटिजेंस ने कमेंट किए हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि, 'असली स्मृतिबेन वापस आ गईं हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा है, 'वेट लॉस के बाद नए लुक में आप.' तीसरी यूजर ने लिखा है कि, 'क्या ट्रांसफॉर्मेशन है मैम, यह बहुत प्रेरणादायक है.' from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/3sswiGI via