Skip to main content

NRC पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त- असम में सिर्फ भारतीय ही को वोट देने का अधिकार

असम में NRC ड्राफ्ट के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत की. इस मामले में उन्होंने असम के मुक्य चुनाव अधिकारी से 10 दिनों के अन्दर रिपोर्ट मांगी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत से न्यूज़ 18 इंडिया की खास बातचीत में कहा कि उन्होंने असम के मुख्य चुनाव अधिकारी से सात से 10 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है.साथ ही कानून के मुताबिक जो भारतीय नागरिक होगा वही वोटर हो सकता है. उन्होंने कहा कि एनआरसी ड्राफ्ट के अनुसार 40 लाख लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं लेकिन इसमें बहुत लोग 18 साल से कम के भी होंगे. अंतिम तौर पर जब एनआरसी आएगा, उसमें जो भारतीय नागरिक नही होगा वो कानून के मुताबिक वोटर नहीं हो सकता. असम में राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (एनआरसी) का दूसरा ड्राफ्ट जारी हो गया और जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था इसमें 40 लाख लोगों के नाम नहीं हैं. एनआरसी प्रशासन ने व्‍यक्तिगत निजता का हवाला देते हुए निकाले जाने की वजह नहीं बताई.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2mWCgif
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via