भोपाल में पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. शहर की कोहेफिज़ा थाने की पुलिस एक युवक को बुरी तरह पीट रही है. दो पुलिस वाले हैवानियत भरे अंदाज़ में युवक को घसीट रहे हैं और तीसरा पुलिस वाला उसे पाइप से पीट रहा है. युवक अधमरा हो गया है. बताया जा रहा है ये युवक अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचा था, लेकिन वो नशे में था. मामला उठने पर अब आला अफसर जांच की बात कर रहे हैं.from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2C3GpLv
via
Comments
Post a Comment