Skip to main content

VIDEO:सड़क किनारे जगह-जगह दवाओं के ढेर मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा

हेसल के देवी मंडप रोड में कई जगहों पर भारी मात्रा में दवाएं सड़क किनारे फेंके होने से स्थानीय लोग सकते में आ गए.विभिन्न कम्पनियों की भारी मात्रा में दवाएं यूं ही सड़क किनारे फिंकीदेख तरह-तरह की चर्चा होने लगी. इन दवाओं में बच्चों को दी जाने वाली दवाएं, नींद की दवाएं, ओआरएच और कई दूसरी दवाएं शामिल हैं. कुछ दवाएं एक्सपायर हो चुकी हैं तो कुछ के एक्सपायर होने में अभी समय बचा है.यह दवाएं कहां से आयी और किसने फेंकी यह किसी को मालूम नहीं लेकिन जिस तरह से सड़क किनारे यह दवाएं फेंकी गईं,उस पर सवाल उठ रहे हैं. कोई बच्चा या जानवर इसे खा ले और किसी तरह की अनहोनी हो जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.जिस तरह से दवाएं फेंकी गईं वह दवाओँ के निपटान को लेकर बने कानून की धज्जियां उड़ा रहा है.जानकारों के अनुसार दवाओँ के निपटान की उचित तरीके से होना चाहिए.इसे या तो इंसुलेटर में डाल कर नष्ट किया जाना चाहिए था या फिर जला देना या जमीन में गाड़ देना चाहिए ताकि किसी बच्चे या जानवर की पहुंच ना हो.तालाब या डैम में डालने पर भी पानी में घुल कर यह उसको जहरीला बना सकती हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी है लेकिन लापारवाही का आलम यह है कि कोई नुमाईंदा देखने तक नहीं आया.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2xU0DTN
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via