भारतीय पनडुब्बी से जुड़ी सूचनाएं लीक होने के मामले में नेवी कमांडर सहित 5 गिरफ्तार, CBI की तफ्तीश जारी
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने भारतीय पनडुब्बी (Submarines) के आधुनिकीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के लीक मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में एक नौसेना में कमांडर रैंक का अधिकारी (Indian Navy officer) भी है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार चार अन्य आरोपियों में से दो सेवानिवृत नेवी अधिकारी समेत दो अन्य प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस सनसनीखेज मामले में सीबीआई ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर देश के कई शहरों में छापे मारे और महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सबूतों को अपने कब्जे में ले लिया.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3CkqEKO
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3CkqEKO
via
Comments
Post a Comment