बेंगलुरु (Bengaluru) की एक महिला (Woman) 15 फ़रवरी 2019 को अपने दोस्तों के साथ रेज़िडेन्सी रोड पर मौजूद प्रसिद्ध ‘कम्यूनिटी’ पब गयी थी. उसे नहीं मालूम था कि मौज-मस्ती का यह प्लान, आग के शोलों में तब्दील हो जाएगा और वह झुलस जाएगी और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा. स्वस्थ होने पर महिला ने पब के खिलाफ उपभोक्ता फोरम (consumer forum) में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फोरम ने महिला को 74,000 रुपए का मुआवजा देने के लिए आदेशित किया है. हालांकि महिला ने पब स्टाफ़र की लापरवाही की वजह से हुई इस दुर्घटना और उससे हुए नुकसान को लेकर 20 लाख रुपए के मुआवज़े की मांग की थी.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Bp3QbE
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Bp3QbE
via
Comments
Post a Comment