Aryan Khan Bail: आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के 20 दिन बाद आज बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त. क्रूज ड्रग्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत दे दी है. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान एनसीबी के वकील अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल अनिल सिंह ने जमानत का जोरदार विरोध किया था. बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आर्यन खान सभी लीगल दस्तावेजों के पूरा होने के बाद शुक्रवार या शनिवार को रिहा हो सकते हैं. आर्यन के वकील का कहना है कि वह कोर्ट से कंप्लीट डॉक्यूमेंट्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द जेल से आर्यन की रिहाई हो सके.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3bmhGko
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3bmhGko
via
Comments
Post a Comment