महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की पहली पत्नी की तस्वीरें उनकी सहमति से सार्वजनिक की. मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने वानखेड़े की मौजूदा पत्नी, अभिनेत्री क्रांति रेडकर के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा था और उन्हें ‘मराठी कार्ड’ नहीं खेलना चाहिए. मलिक ने कहा, ‘डॉ शबाना इस मुद्दे पर पहले कभी बोलने के लिए आगे नहीं आई थी. जब वानखेड़े ने इस बात पर जोर देना शुरू किया कि वह (वानखेड़े) हिंदू हैं तब उन्हें बोलना पड़ा.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3CrmkK4
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3CrmkK4
via
Comments
Post a Comment