केंद्र सरकार (central government) और चिकित्सा काउंसिलिंग समिति (एमसीसी) के 29 जुलाई के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) 16 नवंबर को सुनवाई करेगा. केंद्र सरकार और एमसीसी ने 29 जुलाई को नोटिस जारी कर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 फीसदी और ईडब्ल्यूएस को 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी. सोलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘मैं आग्रह करता हूं कि दीवाली के बाद मामले पर सुनवाई हो. साथ ही हम यह भी आश्वासन देते हैं कि जब तक अधिसूचना की वैधता पर निर्णय नहीं हो जाता है तब तक काउंसिलिंग शुरू नहीं होगी.’
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3jH18bu
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3jH18bu
via
Comments
Post a Comment