ओडिशा (Odisha) के सुंदरगढ़ और संबलपुर जिलों में पिछले तीन दिनों में 53 लड़कियों सहित 70 से अधिक छात्रों का कोरोना टेस्ट (Corona test) पॉजीटिव आया है. मंगलवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की छात्राओं में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल गया है. वहीं 22 मेडिकल स्टूडेंट्स में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण मिले हैं. सेंट मेरी गर्ल्स स्कूल की हैडमिस्ट्रेस सिस्टर पेट्रीका ने बताया कि स्टूडेंट्स को आइसोलेशन में रखा गया है. साथ ही सभी के इलाज के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. सभी का स्वास्थ्य सामान्य है और स्कूल को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3cJcLLf
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3cJcLLf
via
Comments
Post a Comment