तृणमूल कांग्रेस (trinamool congress) के नेता लुइज़िन्हो फलेरो (Luizinho Faleiro) सोमवार को एक उपचुनाव में राज्यसभा (rajya sabha) के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. पश्चिम बंगाल विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. तृणमूल कांग्रेस ने पिछले सप्ताह अपने उपाध्यक्ष लुइज़िन्हो फलेरो को उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार घोषित किया था. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फालेयरो ने इसी साल सितंबर में को राज्य विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. फ़ालेयरो नवेलिम विधानसभा सीट से विधायक थे. उन्हें अगले साल होने वाले राज्य चुनावों के मद्देनजर गोवा कांग्रेस की प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3FIOGAN
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3FIOGAN
via
Comments
Post a Comment