Himachal BJP Meeting: केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, भाजपा कार्यसमिति की 3 दिवसीय बैठक में हार पर हुआ मंथन. आगामी रणनीति और संगठन को लेकर चर्चा हुई. जयराम सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बड़ा कार्यक्रम होगा. प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उप चुनावों में हार को संगठन और सरकार की सामुहिक जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे लेकिन मन से नहीं हारे हैं. भाजपा अति आत्म विश्वास और सहानुभूति के चलते हारी है. उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा और भीतरघातियों पर भी जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3cXzCm9
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3cXzCm9
via
Comments
Post a Comment