Sputnik lite covid vaccine india 2022 Launch : भारत में दिसंबर तक लॉन्च होगी स्पुतनिक लाइट कोविड वैक्सीन
रूस में बनी स्पुतनिक लाइट कोविड -19 वैक्सीन (Sputnik Light Vaccine) दिसंबर तक भारत (India) में लॉन्च की जाएगी. यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के सीईओ किरिल दिमित्रीव के हवाले से दी है. इसमें कहा गया है कि एक डोज वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षण के बीच में है. इस महीने के अंत में परीक्षण के नतीजाें के साथ इसे डीसीजीआई (DCGI) को सौंप दिया जाएगा, फिर अनुमति का इंतजार होगा. हालांकि भारत ने भी 10 अक्टूबर को कोविड-19 रोधी टीके स्पुतनिक लाइट के निर्यात की अनुमति दे दी थी. मालूम हो कि भारत में, हैदराबाद स्थित डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, आरडीआईएफ के साथ एक समझौते के तहत स्पुतनिक वी का एकमात्र वितरक है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3nOajcP
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3nOajcP
via
Comments
Post a Comment