देश के चर्चित शीना बोरा हत्याकांड (murder case ) एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार शीना बोरा की मां और मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से कहा है कि उनकी बेटी जीवित है. जांच एजेंसी को कश्मीर में उसकी तलाश करनी चाहिए. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंद्राणी मुखर्जी ने जांच ब्यूरो को बताया है कि वह हाल ही में जेल में एक महिला से मिली थी, जिसने कहा था कि वह कश्मीर में शीना बोरा से मिली थी. इंद्राणी मुखर्जी ने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष एक आवेदन भी दिया, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3F5s8dn
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3F5s8dn
via
Comments
Post a Comment