क्रिप्टोकरेंसी की मदद से ड्रग्स तस्करी का कारोबार, संसदीय समिति ने जताई चिंता, साइबर विंग बनाने की सिफारिश
Cryptocurrency use in Drugs Trafficking: गृह मामलों से जुड़ी संसदीय समिति ने क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल के जरिए ड्रग्स तस्करी को लेकर चिंता जताई है. इस कमेटी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व इंटेंलीजेंस एजेंसियों के साथ मिलकर एक साइबर विंग बनाने का सुझाव दिया है ताकि इन गैर कानूनी गतिविधियों की पहचान की जा सके. कमेटी ने क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते इस्तेमाल और प्रतिबंधित साइट्स पर मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर चिंता जाहिर की है. संसदीय समिति ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोग अपनी पहचान छुपाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं , जिसकी वजह से उन्हें पकड़ पाना मुश्किल है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3dKqAcR
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3dKqAcR
via
Comments
Post a Comment