Controlled Aerial Delivery System: डीआरडीओ ने 500 किलोग्राम की क्षमता वाले कंट्रोलड एरियल डिलीवरी सिस्टम (CADS-500) का प्रदर्शन किया. आगरा में एएन32 एयरक्राफ्ट के जरिए पैरा ड्रॉप किया गया और फिर स्वचलित मोड से पूर्व निर्धारित स्थान पर उतारा गया. इस दौरान भारतीय सेना और वायुसेना के के 11 पैराट्रूपर्स ने CADS-500 का पीछा किया और मालपुरा में ड्रॉप जोन पर 5 हजार मीटर की ऊंचाई से इसे नीचे उतारा गया. CADS-500 की मदद से 500 किलोग्राम वजनी पेलोड यानि विस्फोटक सामग्री को राम एयर पैराशूट की मदद से पूर्व निर्धारित स्थान पर डिलीवरी के लिए पहुंचाया जा सकता है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Eazpr2
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Eazpr2
via
Comments
Post a Comment