IND VS SA ODI: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 के बाद वनडे टीम की भी बागडोर सौंप दी गई. लेकिन यह जिम्मेदारी मिलने के बाद ही वो चोटिल हो गए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए. अब उनकी फिटनेस को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उससे तो यही लग रहा है कि वो अब वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे. रोहित को हैमस्ट्रिंग इंजरी है. इसके लिए वो बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं. रोहित अगर वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होते हैं तो फिर केएल राहुल (KL Rahul) ही वनडे सीरीज में भारत की कमान संभालेंगे.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3mwlFkz
via
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3mwlFkz
via
Comments
Post a Comment