Today Weather: उत्तर भारत में सर्दी, दिल्ली की ठंड में इजाफा, कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे, चुरू में पारा 3 डिग्री
Today Weather: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3ETCpt5
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3ETCpt5
via
Comments
Post a Comment