IPL 2022 में हिस्सा लेने वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी का आधिकारिक नाम सामने आ गया है. यह टीम आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) नाम के साथ उतरेगी. इस टीम को आरपी संजीव गोयनका ग्रुप (RP Sanjiv Goenka Group) ने 7090 करोड़ रुपए में पिछले साल अक्टूबर में खरीदा था. टीम के नाम में जो सुपर जायंट्स है, उसका टीम के ओनर से गहरा नाता है. दरअसल, आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने 2016 में पुणे शहर के नाम से एक टीम खरीदी थी, इसका नाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (Rising Pune Super Giants) था. 2017 में यह टीम स्टीव स्मिथ की कप्तानी में आईपीएल का फाइनल भी खेली थी.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3nTY0v0
via
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3nTY0v0
via
Comments
Post a Comment