Magh Mela 2022: संगम नगरी प्रयागराज में 14 जनवरी से माघ मेले की शुरुआत हो रही है. हालांकि मेला शुरू होने से पहले ही यहां कोरोना ने दस्तक दे दी है. मेला क्षेत्र में कोरोना पांव पसार चुका है. यहां ड्यूटी करने वाले 7 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. सात पुलिसकर्मियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे मेला क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मेले के एसपी डॉ राजीव नारायण मिश्र ने पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Gm9VZz
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Gm9VZz
via
Comments
Post a Comment