यूक्रेन से सुरक्षित लौटे छात्रों ने सरकार का आभार माना, कहा- 'आपरेशन गंगा' न होता तो सोचिए क्या होता....
रूस के हमले से यूक्रेन में कई देशों के नागरिक फंस गए हैं. कुछ मुल्क तो ऐसे हैं, जिन्होंने अपने नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया है और कहा है कि वे खुद वहां से निकलने की कोशिश करें. लेकिन भारत ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से लाने में पूरी ताकत झोंक दी है. यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वहां से निकालने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन गंगा' अभियान शुरू किया है. यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ राजनयिक पहुंच का इस्तेमाल करते हुए भारत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हमारे नागरिक सुरक्षित घर लौट रहे हैं. यूक्रेन में फंसे 240 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से छठी निकासी उड़ान सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/4HpaQLO
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/4HpaQLO
via
Comments
Post a Comment