Yogi Cabinet Portfolios: योगी सरकार के मंत्रियों को बांटे गए विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
Yogi Cabinet Portfolios: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट 2.0 के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. सीएम ने अपने पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह और सतर्कता समेत कई विभाग रखे हैं. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को ग्राम विकास, तो दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को चिकित्सा मंत्रालय मिला है. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास और जतिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी मंत्रालय दिया गया है. उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और भाजपा का दलित चेहरा बेबी राना मौर्या को महिला कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/fBUpPdF
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/fBUpPdF
via
Comments
Post a Comment