बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने गुरुवार को लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की. यह दूसरा मौका था जब दिल्ली पुलिस ने फतेही को पूछताछ के लिए तलब किया था. फतेही के अलावा पिंकी ईरानी से भी पूछताछ की गई जिन्होंने चंद्रशेखर से एक्ट्रेस का कथित तौर पर परिचय कराया था. इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और ईरानी से बुधवार को पूछताछ की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि फतेही और उनके रिश्तेदार से 30 सवाल पूछे गए थे. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (क्राइम) रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि अगले हफ्ते जैकलीन के अलावा 2-3 और अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि नोरा और जैकलीन के मामले अलग-अलग हैं.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/ICbaXQU
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/ICbaXQU
via
Comments
Post a Comment