Allegation of corruption on MPCA. राकेश सिंह यादव का आरोप है एमपीसीए ने 2022 में होने वाले मैच का ठेका ब्लू नेक इवेंट कंपनी को दिया है. इसके लिए एमपीसीए के पदाधिकारियों ने कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किए. क्योंकि 2017 और 2019 में टेंडर में नियमों के तहत कंपनी का टर्नओवर तीन करोड़ से ज्यादा होना चाहिए. वहीं अरनेस्ट मनी 2 लाख रुपए थी. लेकिन ब्लू नेक कंपनी ने जो ठेका शर्त थी, उसे पूरी तरह बदल दिया है. कंपनी के टर्नओवर का नियम हटा दिया गया. साथ ही अरनेस्ट मनी भी घटा कर 75 हजार रुपए कर दी गई है. जबकि अरनेस्ट मनी हर साल बढ़ाई जाती है. राकेश सिंह यादव के मुताबिक इस भ्रष्टाचार में एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर और सीईओ रोहित पंडित की मिलीभगत है. इन्होंने पूरे घोटाले को अंजाम दिया है. इन्हें भाजपा नेताओं का समर्थन हासिल है.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/hb5v0fV
via
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/hb5v0fV
via
Comments
Post a Comment