Russia Ukraine War: भारत ने यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर जताई चिंता, कीव में मौजूद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
Russia Ukraine War: भारत ने यूक्रेन संघर्ष फिर भड़कने पर सोमवार को गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युद्ध का फैलना किसी के भी हित में नहीं है और सभी पक्षों को शत्रुता त्याग कर तत्काल कूटनीति एवं संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए. उधर कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारतीय नागरिकों को यूक्रेन में और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. साथ ही उनसे अनुरोध किया है कि दूतावास को यूक्रेन में अपनी उपस्थिति की स्थिति के बारे में सूचित रखें.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/GKygo3L
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/GKygo3L
via
Comments
Post a Comment