IND vs BAN: रवींद्र जडेजा वनडे के बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी होंगे आउट, धाकड़ ऑलराउंडर की होगी एंट्री
India vs Bangladesh Test Series: भारत को न्यूजीलैंड दौरे के बाद बांग्लादेश जाना है. जहां रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया को पहले 3 वनडे की सीरीज खेलनी है और इसके बाद दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट भी खेले जाने हैं. इस सीरीज से पहले इंडिया-ए और बांग्लादेश-ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट भी खेले जाएंगे. इस बीच, यह खबर आ रही है कि रवींद्र जडेजा घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं. ऐसे में वो टेस्ट सीरीज के लिए भी बांग्लादेश नहीं जा पाएंगे. जडेजा, पहले ही इसी वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है. अब टेस्ट में भी उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर को जडेजा की जगह मौका दिया जा सकता है.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/xMm0tI2
via
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/xMm0tI2
via
Comments
Post a Comment