आज से ठीक 170 साल पहले 16 अप्रैल, 1853 को, भारत ने ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे द्वारा संचालित मुंबई के बोरीबंदर से महाराष्ट्र के ठाणे तक 34 किलोमीटर की दूरी पर अपनी पहली यात्री ट्रेन देखी थी. तब से भारतीय रेलवे अपने कई बदलाव के दौर देखें हैं. आजदी से पहले अंग्रेजों और उसके बाद भारत के विभिन्न सरकार ने रेलवे को नवीनतम टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश की है. भारत की पहली ट्रेन में 14 लकड़ी के कोच जुड़े हुए थे, जिसपर कुल 400 सवारी बैठे थे. मालूम हो कि तब से अपने 170 साल के गौरव के इतिहास में भारतीय रेल कई दौर से गुजरे हैं लेकिन वर्तमान में रेलवे ने अपने उच्च विकास को ग्रहण किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भर में ट्रेन की सबसे 'उन्नत' रेल 'वंदे भारत' देश भर के कई हिस्सों में सफलता से दौड़ रही है और भारत की सीना विश्वभर में गर्व से ऊंचा कर रही है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/ef8hU36
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/ef8hU36
via
Comments
Post a Comment