Podcast: IPL का हुआ रंगारंग शुभारंभ, गुजरात ने लगाई 'जीत की हैट्रिक', 74 मुकाबलों के बाद होगा चैंपियन का फैसला
विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 16वें संस्करण का रंगारंग शुभारंभ दुनिया के सबसे भव्य स्टेडियम में शुमार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में शुक्रवार की शाम हो गया है. 2023 में दस टीमों के बीच खेले जाने वाले 74 मुकाबलों के बाद चैंपियन का फैसला होगा . वहीं, उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर चेन्नई पर जीत की हैट्रिक लगाई है. वहीं, मोहाली में शनिवार को खेला गया टाटा आईपीएल 2023 का दूसरा मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 रन से जीता है. 18 हिन्दी पाॅडकास्ट में टाटा आईपीएल 2023 के हर मैच की करेंगे खास बात.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/HYidCz5
via
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/HYidCz5
via
Comments
Post a Comment