प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 मई को राष्ट्र को नए संसद भवन को समर्पित किया. आज उद्घाटन समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांघी के समक्ष सिर झुका कर नमन किया उसके बाद उन्होंने नए संसद भवन का उद्घाटन वैदिक विधि विधान के साथ किया. इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने मौजूद 22 संतो के सामने सर झुका कर आशीर्वाद लिया. फिर विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच सुनहरा राजदंड (सेंगोल) को लोकसभा अध्यक्ष के सीट के पास इसकी स्थापना की. इस दिव्य और ऐतिहासिक मौके का राष्ट्र के कई गणमान्य लोग साक्षी बने, जिसमे सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा यह भवन नए भारत, श्रेष्ठ भारत की जरुरी मांग थी, यह देश की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति प्रदान करेगी.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/RD6fz0s
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/RD6fz0s
via
Comments
Post a Comment