Odisha Rail Accident: 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से कुछ अधिक देरी से चल रही थी और करीब 20 किलोमीटर दूर अपने अगले पड़ाव बालासोर की ओर बढ़ रही थी, तभी शाम करीब सात बजे यह दुर्घटना हो गई. बर्धमान के रहने वाले मिजान उल हक ट्रेन के पिछले हिस्से के एक डिब्बे में थे. उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन तेज गति से दौड़ रही थी. शाम करीब 7 बजे तेज आवाज सुनाई दी और सबकुछ हिलने लगा. बोगी के अंदर बिजली गुल होते ही मैं ऊपर की सीट से फर्श पर गिर पड़ा.’’
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/0zDfETc
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/0zDfETc
via
Comments
Post a Comment