अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय हर पल खतरनाक होता जा रहा है. इसे महातबाही का तूफान कहा जा रहा है. बिपरजॉय के चलते महाराष्ट्र से गुजरात तक अलर्ट पहले ही जारी किया गया जा चुका था. ये भयंकर चक्रवाती तूफान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानत को भी अलर्ट पर ले चुका है. ताज़ा खबरों की मानें, तो तूफान गुजरात के तट से टकरा चुका है, जिसके चलते लैंडफॉल शुरु हो गया है. इस तूफान का असर इस कदर है, कि देश के बाकी 8 राज्यों में भी अलर्ट जारी किया जा चुका है और कई जगहों पर बारिश के आसार दिखने शुरु हो गए हैं. कहा जा रहा है कि बिपरजॉय महाविकराल रूप ले सकता है, एक ऐसा रूप जिसकी शायद उम्मीद भी नहीं की जा सकती. ये जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका असर खतरनाक होता जा रहा है. तमाम सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ चुकी हैं. बिपरजॉय के इस महाविनाशकारी समय में आइए पढ़ते हैं, तूफान से जुड़ी वो कविताएं जो इन दिनों सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर लोगों के बीच साझा की जा रही हैं…
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/UEuWTzw
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/UEuWTzw
via
Comments
Post a Comment