प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोहिरा के होटल पहुंचे तो वहां भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए ‘मोदी, मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान साड़ी पहनकर आई मिस्र की एक महिला ने फिल्म ‘शोले’ के लोकप्रिय गीत 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाकर मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी भी महिला को ध्यान से सुनते दिखे और उन्होंने उस समय हैरानी जताई जब महिला ने कहा कि वह बहुत कम हिंदी जानती है और कभी भारत नहीं गई है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/Lh42scR
via
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/Lh42scR
via
Comments
Post a Comment