India China Tension News: भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता का इससे पहला दौर 13 और 14 अगस्त को हुआ था. कोर कमांडर स्तर की वार्ता का 20वां दौर एलएसी के पास भारतीय क्षेत्र में चुशुल-मोल्डो सीमा के पास आयोजित किया गया था. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने पश्चिमी सेक्टर में एलएसी के पास लंबित मुद्दों के शीघ्र एवं आपस में स्वीकार्य समाधान के लिए स्पष्ट, खुलकर और रचानात्मक तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया. यह वार्ता दोनों देशों के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मुहैया कराए गए निर्देशों के अनुसार की गई और इस दौरान 13-14 अगस्त को हुई कोर कमांडर स्तर की बैठक के पिछले दौर में हुई प्रगति को आगे बढ़ाया गया.’
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Xuho2lS
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Xuho2lS
via
Comments
Post a Comment