Indian Navy Ships Deployed in Arabian Sea: नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने साफ कहा कि देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पश्चिमी तट पर युद्धपोत तैनात किए गए हैं और किसी तरह की ‘अस्थिरता’ पैदा नहीं करने दी जाएगी. अरब सागर और लाल सागर में बिगड़ते हालात पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि समुद्री लूटरोधी दो अभियानों के लिए इलाके में भारतीय युद्धपोत पहले से ही तैनात हैं. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि पिछली बार जब बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल वाले जहाज पर समुद्री लूट का प्रयास किया गया था, तो हमारे युद्धपोत तुरंत तैनात कर दिए गए थे और हमने जवाब दिया था.
from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/bzMAeGq
via
from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/bzMAeGq
via
Comments
Post a Comment