Skip to main content

बारूद के ढेर पर बैठी है दुनिया, थर्ड वर्ल्ड वॉर दे रहा दस्तक,बस एक चिंगारी...

Third World War: हमास, हिजबुल्लाह पर बड़े हमले के बाद इजरायल अब हूती विद्रोहियों पर टूट पड़ा है. इजरायल ने ईरान को भी साफ साफ और कड़ा संदेश दे दिया है कि जो उस पर हमला करेगा, उसको इजरायल मुंहतोड़ जवाब देगा. एक तरफ ईरान हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ इजरायल का कहना है कि ईरान में कोई भी जगह उसकी पहुंच से दूर नहीं है. ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है. अगर ऐसा हुआ तो इस लड़ाई से दुनिया भी अछूती नहीं रह सकती. क्योंकि पहले से ही रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है. उधर चीन भी कब ताइवान पर हमला कर दे ये कहना मुश्किल है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/RoYAZMV
via

Comments