Skip to main content

जब दोस्त ही दुश्मन जैसे हों तो… दुलत के खुलासों के बाद उमर का महबूबा पर तंज

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत की नई किताब द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई बिल्कुल पसंद नहीं आई है. दुलत के सनसनीखेज दावों को लेकर उन्होंने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, अगर महबूबा मुफ्ती को लगता है कि दुलत जो कुछ भी लिखते हैं वह सच है, तो क्या हम उनकी पहली किताब में मुफ्ती साहब (महबूबा के पिता) के बारे में लिखी बातों को भी सच मानें? दुलत ने अपनी नई किताब में दावा किया है कि फारूक अब्दुल्ला 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र के तरीके से आहत थे. उन्होंने लिखा है कि फारूक ने निजी बातचीत में कहा था कि अगर दिल्ली ने उनसे बात की होती, तो वे इसे विधानसभा से पास करवाने में मदद कर सकते थे. किताब में यह भी दावा है कि 5 अगस्त 2019 के बाद दिल्ली ने दुलत को फारूक से बात करने के लिए कहा, जब वे नजरबंद थे. उमर ने दुलत की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा, दुलत की आदत है किताबें बेचने के लिए सच न लिखने की.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/nRhqx3E
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via