Skip to main content

ऐसा भी क्या गुस्सा? थार से बुजुर्ग को एक नहीं दो बार कुचला, CCTV फुटेज वायरल

जम्मू के एक इलाके में हुई एक दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और आक्रोश फैल गया है.वायरल हो रहे इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी और इसके बाद कार को रिवर्स गियर में डालकर दोबारा उन्हें कुचल दिया. घायल बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बक्शी नगर लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया है कि बुजुर्ग की हालत अत्यंत गंभीर है. उनके सिर के साथ-साथ शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं. पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर अपने रोजमर्रा के कामकाज से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/pDxOhys
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via