Skip to main content

बंगाल में बाबरी मस्जिद की वापसी? 6 दिसंबर को नींव रखेंगे TMC विधायक, BJP भड़की

Murshidabad Babri-masjid Row: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक नया राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने घोषणा की है कि 6 दिसंबर को बेलडांगा में ‘बाबरी नाम की मस्जिद’ की नींव रखी जाएगी. कबीर का दावा है कि इस मस्जिद को पूरा होने में लगभग तीन साल लगेंगे और कार्यक्रम में लगभग दो लाख लोगों की भीड़ जुटेगी. मंच पर 400 से ज्यादा प्रमुख हस्तियां मौजूद रहने की बात भी कही जा रही है. इस घोषणा के बाद BJP ने टीएमसी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है. BJP की अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “मंदिर-मस्जिद कोई भी बना सकता है, लेकिन टीएमसी धर्म के नाम पर राजनीति करती है. 6 दिसंबर की तारीख चुनने के पीछे भी उनकी मंशा साफ है. सवाल ये है कि टीएमसी ने अब तक अल्पसंख्यकों के लिए किया क्या है?” यह मुद्दा अब तेज़ी से राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/GoXgd7k
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via