News18India के शो 'वायरल बात रौनक के साथ' में रौनक ने बिहार चुनाव पर अपने मज़ेदार और तीखे तंज से धूम मचा दी. शुरुआत कैमरा सेटिंग की खिल्ली उड़ाते हुए हुई, फिर सीधा बिहार चुनाव के नतीजों पर वार. रौनक ने महागठबंधन की करारी हार, तेजस्वी यादव की उम्मीदों के टूटने और राहुल गांधी के आरोपों के ‘बिना असर’ होने पर जोरदार व्यंग्य किया. नीतीश कुमार की 10वीं बार शपथ पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इतने साल में शपथ तो याद हो जानी चाहिए. पीएम मोदी के गमछा घूमाने पर भी मज़ेदार पंच मारा. रौनक ने EVM पर इस बार किसी के आरोप न लगाने को ‘पहली बार की राहत’ बताया. कांग्रेस की सीटों पर चुटकी, प्रशांत किशोर के बयान पर व्यंग्य, तेजस्वी की ‘क्रिकेट से राजनीति’ तक की यात्रा और बिहार की परिवारिक लड़ाइयों पर भी रौनक ने खास स्टाइल में निशाना साधा. शो ने एक बार फिर राजनीति और ह्यूमर के तगड़े मिश्रण से दर्शकों का मनोरंजन कर दिया. देखें खास शो
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/H9uvkT6
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/H9uvkT6
via
Comments
Post a Comment