Skip to main content

800KM/h की रफ्तार पर पायलटों की सुरक्षा हुई पक्की, DRDO का नया कारनामा-VIDEO

Drdo Fighter Aircraft Escape Video: भारत ने लड़ाकू विमान पायलटों की सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए एक बड़ी तकनीकी छलांग लगाई है. DRDO ने 800 km/h की रफ्तार पर फाइटर एयरक्राफ्ट के इमरजेंसी एस्केप सिस्टम का हाई-स्पीड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया. टेस्ट चंडीगढ़ स्थित TBRL लैब की Rail Track Rocket Sled (RTRS) फैसिलिटी में हुआ, जहां रॉकेट-स्लेड पर लगे टेस्ट रिग को नियंत्रित तरीके से तेज रफ्तार तक पहुंचाया जाता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस ट्रायल में तीन अहम सुरक्षा प्रक्रियाओं कैनोपी सेवरेंस, इजेक्शन सीक्वेंसिंग और एयरक्रू रिकवरी की पुष्टि हो गई. वास्तविक उड़ान संकट में ये सारी प्रक्रियाएं कुछ सेकंड के अंशों में सही क्रम से होती हैं, तभी पायलट की जान बचती है. हाई-स्पीड रन में DRDO टीम ने हर कदम की परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड किया. इसमें कैनोपी के अलग होने से लेकर पैराशूट ओपनिंग तक सब शामिल था. यह सफलता भारत के स्वदेशी फाइटर सुरक्षा सिस्टम को और मजबूत बनाती है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/SjEAJeb
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via