Skip to main content

सर्दियों में ऐसे करें अपने डॉग की केयर, नहलाने के बाद भी नहीं होगा बीमार

यदि आप भी डॉग लवर हैं और कुत्ता पाल रखे हैं तो ठंड में इसका खास ख्याल रखने की जरूरत है. इस सीजन में इनके खान-पान से लेकर नहाने धोने तक का ध्यान रखना पड़ता है. थोड़ी सी लापरवाही आपके कुत्ते के लिए भारी पड़ सकती है. इस बारे में जहानाबाद में पालतू डॉग्स के मालिक अर्जुन कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में पालतू जानवरों को ठंडे पानी से बिल्कुल नहीं नहलाना चाहिए. उसके बजाय ड्राई बाथ या फिर गुनगुने पानी से ही नहलाना सही होता है. उन्होंने बताया कि कोशिश तो यही करना चाहिए कि ठंड के सीजन में नहलाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होता है. आज के समय में डॉग्स के लिए कई ड्राई बाथ शैम्पू मार्केट में मौजूद हैं. आप इन शैंपू से डॉग को शैंपू कर दें और फिर कंघी कर दें. इससे डॉग फ्रेश महसूस करेगा और बीमार भी नहीं पड़ेगा. नहाने के साथ ही सर्दियों में इनके खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है. पानी हमेशा गुनगुना ही देना चाहिए, ताकि ठंडा पानी पीने से आपका पालतू जानवर या पालतू डॉग किसी बीमारी से ग्रसित न होने पाए. जिस तरह से इंसान ठंड के मौसम में हल्के गर्म या सादा पानी पीने का काम करते हैं ठीक उसी तरह पशुओं का भी विशेष ध्यान देना चाहिए.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/UwMrsCk
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via