Skip to main content

उनको इतना गुस्सा आया कि… संसद से भागने पर कंगना रनौत ने विपक्ष को कैसे जमकर धोया, वीडियो में देखिए

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने संसद से वॉकआउट करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने विपक्ष के रवैये को संसद का समय बर्बाद करने वाला बताया. कंगना ने कहा कि पहले ये लोग सवालों के जवाब न मिलने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते थे. लेकिन जब गृह मंत्री अमित शाह ने उनके एक-एक सवाल का जवाब देना शुरू किया, तो वे भाग खड़े हुए. कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे ही गृह मंत्री ने 'घुसपैठियों' का जिक्र किया, विपक्ष को इतना गुस्सा आया कि वे सदन छोड़कर चले गए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अपनी 'गुंडागर्दी' से संसद का एक साल से ज्यादा वक्त बर्बाद किया है. वे इसके लिए जवाबदेह हैं. मंडी सांसद ने याद दिलाया कि विपक्ष रोज एसआईआर (SIR) पर चर्चा की मांग करता था. लेकिन जब आखिरकार सरकार चर्चा के लिए तैयार हुई और जवाब दिया जाने लगा, तो उनका असली चेहरा सामने आ गया. उन्होंने कहा कि चर्चा मिलने पर विपक्ष का ऐसा बर्ताव शर्मनाक है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/W6uUKFV
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via