प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया है. पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों की गहराई को बयां करते हुए इसकी तुलना 'ध्रुव तारे' से की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंध कई ऐतिहासिक माइलस्टोन यानी मील के पत्थरों को पार कर रहे हैं. पीएम मोदी ने पिछले आठ दशकों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान दुनिया ने कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं. मानवता को अनेक गंभीर चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है. लेकिन इन सब मुश्किलों के बीच भी भारत और रूस की मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह अपनी जगह पर कायम रही है. यह रिश्ता हर कसौटी पर खरा उतरा है. भविष्य की ओर देखते हुए प्रधानमंत्री ने पूरा विश्वास जताया कि आने वाले समय में हमारी यह मित्रता हमें ग्लोबल चैलेंज (वैश्विक चुनौतियों) का सामना करने की शक्ति देगी. उन्होंने कहा कि यही भरोसा हमारे साझा भविष्य को और ज्यादा समृद्ध और सुरक्षित बनाएगा. देखें वीडियो
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2IoSBOK
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2IoSBOK
via
Comments
Post a Comment