BSF Jawan New Year Celebration Video: जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों ने नए साल का स्वागत देशभक्ति और जोश के साथ किया. ढोल-नगाड़ों की गूंज पर महिला और पुरुष जवानों ने भांगड़ा किया और पूरे देश को यह संदेश दिया कि सरहद पूरी तरह सुरक्षित है. ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद यह जश्न जवानों के लिए और भी खास बन गया. जवानों का कहना है कि हालिया ऑपरेशन में मिली सफलता ने उनका हौसला दोगुना कर दिया है, इसलिए नए साल की खुशी भी दोगुनी है. इस दौरान एक महिला जवान का संदेश दिल को छू गया. उन्होंने कहा, आप सभी बेफिक्र होकर नया साल मनाइए, सरहद पर हम हैं. न्यूज़18 इंडिया की टीम ने भी बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर यह जश्न देखा. कैमरे के सामने जवानों ने देशभक्ति गीत गाए, नाचे और पूरे देश को नए साल की शुभकामनाएं दीं.
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/6QK4f1G
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/6QK4f1G
via
Comments
Post a Comment