Skip to main content

सिलेंडर बना मौत का गोला, किश्तवाड़ में धू-धू कर जल गए 7 घर-VIDEO

kishtwar Fire Video: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दाछन इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई. सिलेंडर फटते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 5 से 7 घर धू-धू कर जलकर राख हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि यह इलाका पहाड़ी होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच पाईं. ऐसे में स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे रहे. घटना की सूचना मिलते ही किश्तवाड़ पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/kPZiFT7
via

Comments

Popular posts from this blog

Engineers Day 2018: भारत रत्न विश्वेश्वरैया को गूगल ने कुछ यूं किया याद

भारत के इस डैम बिल्डर का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिकबालापुर के पास मुद्देनाहाली में हुआ था. आगे चलकर वह भारत के महानतम सिविल इंजीनियर बनकर उभरे. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qx58ek via

ANALYSIS: नए CJI रंजन गोगोई के सामने क्या-क्या होंगी चुनौतियां?

देश की जेलों में लाखों विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला जस्टिस गोगोई के लिए एक बड़ी चुनौती है. from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2zNPl4J via

#HumanStory: 'बुलेट पर जा रहे थे कि तभी शेर ने लंबी छलांग लगाई और...'

बीमार तेंदुआ कुछ ऐसी मासूमियत से देख रहा था, मानो तेंदुआ न हो, खरगोश हो. मैं यकीन करके पास पहुंच गया. देखने लगा कि उसे हुआ क्या है. बस, तभी भोली आंखों वाले तेंदुए ने मुझपर छलांग लगा दी... from Latest News देश News18 हिंदी http://bit.ly/2Wtkw27 via