खाटूश्याम फाल्गुन मेले में भक्तों को राहत: 16 से 28 फरवरी तक मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन, रींगस तक सीधी सुविधा
Khatu Shyam Mela special train : विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी के फाल्गुन मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा की घोषणा की है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए मदार-रोहतक स्पेशल जनरल कोच ट्रेन 16 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी और भक्तों को सीधे रींगस रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगी, जहां से खाटूश्याम मंदिर की दूरी करीब 17 - 18 किलोमीटर है. सस्ती और सुविधाजनक यात्रा के उद्देश्य से चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/oAU7V9W
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/oAU7V9W
via
Comments
Post a Comment