Moringa farming profit : छत्तीसगढ़ में मुनगा (ड्रमस्टिक) की खेती अब किसानों के लिए कमाई का नया जरिया बन रही है. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. भगवत सरण असार्टी के अनुसार, राज्य की जलवायु मुनगा उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है और इसे “सुपर फूड” माना जाता है. यहां PKM-1, PKM-2 और ODC-3 उन्नत किस्में सफल पाई गई हैं, जिनसे पत्तियां और फल दोनों का अच्छा उत्पादन मिलता है. जून-जुलाई में रोपाई सबसे बेहतर रहती है और पौधे 6 महीने में फल देने लगते हैं. कम रोग, कम लागत और अधिक पोषण मूल्य के कारण मुनगा किसानों के लिए लाभकारी फसल साबित हो रही है.
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/vEG0sa7
via
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/vEG0sa7
via
Comments
Post a Comment